यूपी का बुलंदशहर जिला. यहां के अगौता कस्बे के एक गांव में एक सैलून वाले को कथिततौर पर गोली मार दी. बताया जा रहा है कि उसने बाल कटाने से इनकार कर दिया था. इसलिएउसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना अगौता के शरीफपुर भैंसरोली गांव की है. पुलिसका कहना है कि इस मामले में 4 में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. क्याहै मामला? बुलंदशहर के SSP संतोष कुमार सिंह ने घटना के बारे में बताया, थाना अगौताक्षेत्र के गांव शरीफपुर भैसरोली में हत्या की ये घटना हुई है. इरफान नाम के 22वर्षीय युवक की गोली लगने से मौत हो गई है. उसके परिवार के एक सदस्य को पैर मेंगोली लगी है. जो मृतक पक्ष है उनकी नाई की दुकान है. जहां आरोपी बाल कटवाते थे. आज(24 नवंबर) जब समीर ने इरफान से घर आकर बाल काटने को कहा तो इरफान के परिवार ने मनाकर दिया. कहा कि पुराना बकाया है. आप बाल काटने के पैसे नहीं देते. इसके बाद दोनोंपक्षों में बहस हुई.थाना अगौता क्षेत्र के गांव शरीफपुर भैसरोली में घटित युवक की हत्या की घटना एवंघटना में शामिल 02 आरोपियों को गिरफ्तार किये जाने के संबंध में वरिष्ठ पुलिसअधीक्षक #Bulandshahr की बाइट। @dgpup @UPGovt @homeupgov @Uppolice@PrashantK_IPS90 @adgzonemeerut @igrangemeerut @bstvlivepic.twitter.com/aNApJSmKdw— Bulandshahr Police (@bulandshahrpol) November 24, 2021 SSP ने आगे बताया, समीरने घर में रखे लाइसेंसी असलहे से फायरिंग कर दी. इरफान और इमरान को गोली लगी. इरफानकी मौत हो गई. इमरान खतरे से बाहर है. दोनों पक्ष एक धर्म और समुदाय के हैं, एक हीगांव के हैं. आपस में पड़ोसी है. कई जगह इस घटना को ब्लॉक प्रमुख के बेटे की हत्याके रूप में प्रसारित किया जा रहा है, ये तथ्यहीन है. मरने वाले युवक की मां का नामजीनत है और पिता का नाम मुस्ताक है, वो कभी भी ब्लॉक प्रमुख नहीं रहे. 4 आरोपियोंमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है. परिवार का क्या कहना है? इरफान जिसकी हत्याहुई है, उसके पिता मुस्ताक ने बताया कि उनका 22 वर्षीय बेटा इरफान गांव में सैलूनचलाता है. उनका पड़ोसी समीर सैलून में बाल कटवाने आता था. उन्होंने आगे बताया, समीरने कई बार बाल कटवाए, लेकिन पैसे नहीं दिए. बुधवार 24 नवंबर को समीर फिर बाल कटवानेआया तो इरफान ने पिछला उधार चुकता करने के बाद ही बाल काटने को कहा. इसी बात परदोनों में कहासुनी हो गई. इस पर समीर घर पहुंचा और दादा की लाइसेंसी पिस्टल लेकर छतपर चढ़ गया. समीर ने पिस्टल से इरफान पर ताबड़तोड़ फायरिग शुरू कर दी. सीने व पेट मेंगोली लगने से इरफान बुरी तरह घायल हो गया. छोटे भाई इमरान ने जब इरफान को बचाने काप्रयास किया तो समीर ने उसे भी गोली मार दी." मुस्ताक के मुताबिक इसके बाद समीर औरउसके घरवालों ने इरफान के घर पर पथराव शुरू कर दिया. जिसमें इरफान की मां समेत छहलोग घायल हो गए. शोर होने पर जब गांव वाले पहुंचे तो समीर और उसके घरवाले फरार होगए. मौके पर पहुंची अगौता थाना पुलिस ने घायल इरफान, इमरान व अन्य को अस्पतालभिजवाया. जहां डॉक्टरों ने इरफान को मृत घोषित कर दिया.