बुलंदशहर में शराब के नशे में एक शख्स अपनी दो साल की बेटी विशाखा को पीटकर मारडालता है. वो भी तब जब उस शख्स की दूसरी वाइफ प्रेग्नेंट है और अस्पताल में एडमिटहै. पर इस शख्स रिंकू को खौफ है कि कहीं फिर बेटी पैदा न हो जाए. बस फिर क्या. पहलेडंडे से पीटा, फिर गला दबाकर बच्ची की नन्ही लाश गड्ढे में दफना दी. रिंकू की दोशादी हुई थीं. पहली वाइफ से विशाखा पैदा हुई थी, जिसकी हत्या रिंकू ने की. रिंकू कीपहली वाइफ की डेथ हो गई थी. जिसके बाद रिंकू ने दूसरी शादी की. रिंकू ने जिस औरत सेदूसरी शादी की, उसके पहले से पांच साल की बेटी बबली थी. रिंकू जब विशाखा की जान लेरहा था, तब बबली सब देख रही थी. इसी बच्ची ने सारा वाकया रिश्तेदारों को बताया.पुलिस में शिकायत की गई. रिंकू को अरेस्ट किया गया. पुलिस ने जब छानबीन की, तोगड्ढे से बच्ची की लाश मिली. पुलिस ने आरोपी रिंकू को अरेस्ट कर लिया है. घटनाअगौता थाना क्षेत्र के रायपुर कतौरी की है. रिंकू की दूसरी वाइफ प्रेग्नेंट है औरअस्पताल में एडमिट है. बताते हैं कि रिंकू को खौफ था कि कहीं दूसरी वाइफ से भी बेटीन पैदा हो जाए. इसी खौफ में उसने विशाखा पर अपना पूरा गुस्सा उतार दिया.