'UP में BJP की हालत खराब, आलाकमान दखल दे..', विधायक का बयान वायरल, पार्टी में चल क्या रहा है?
BJP विधायक Ramesh Mishra ने कहा कि यूपी में आज जो हमारी सरकार की स्थिति है वो बहुत ही खराब है. इसलिए यूपी में केंद्रीय नेतृत्व की दखल जरूरी है.

लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा था. ऐसे में बीजेपी इस झटके से उबर भी नहीं पाई थी कि पार्टी के अंदर की सामने आने लगी है. जौनपुर की बदलापुर सीट से विधायक रमेश मिश्रा ने यूपी में बीजेपी की स्थिति को कमजोर बताया है. उन्होंने यूपी में केंद्रीय नेतृत्व के दखल की भी मांग की है.
भाजपा विधायक रमेश मिश्रा ने X पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया है कि 2027 में भाजपा की सरकार बनती नहीं दिख रही. इस दौरान उन्होंने कहा,
“आज की तारीख जिस तरह की परिस्थिति हैं. जिस तरह पीडीए की बात चल रही है. समाजवादी पार्टी ने व्यापक तौर पर भ्रामक स्थिति आम जनमानस में पैदा कर दी है. उस हिसाब से देखूं तो आज की तारीख में हमारी पार्टी (BJP) की स्थिति अच्छी नहीं है. स्थिति अच्छी हो सकती है. उसके लिए मैं समझता हूं कि केंद्रीय नेतृत्व को बड़े निर्णय लेने पड़ेंगे. केंद्रीय नेतृत्व को पूरी तरह से यूपी के चुनाव पर फोकस करना पड़ेगा.”
विधायक रमेश मिश्रा ने कहा कि बाजपा के एक-एक कार्यकर्ता और प्रतिनिधि को मन से लगना पड़ेगा. तभी दोबारा सरकार बना सकती है. उन्होंने कहा कि आज की जो स्थिति है उस हिसाब से हमारी सरकार की हालत बहुत खराब है. उन्होंने कहा कि 2027 में बीजेपी की सरकार फिर से बने इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व को बड़े फैसले लेने पड़ेंगे नहीं तो बीजेपी की सरकार नहीं बन सकती.
ये भी पढ़ें- JDU-RJD का खेल निर्दलीय ने बिगाड़ा, हिमाचल में कांग्रेस और मजबूत, सभी 13 सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आए
आपको बता दें कि रमेश मिश्रा जौनपुर की बदलापुर सीट से विधायक हैं वो लगातार दूसरी बार जीतकर आए हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी बात रखी है और उत्तर प्रदेश खुलकर केंद्रीय नेतृत्व से दखल की मांग की हैं. इससे पहले उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटों पर बीजेपी NDA गठबंधन के साथ सिर्फ 36 सीट ही जीत सकी. जबकि इंडिया गठबंधन 43 सीटों पर जीत दर्ज की थी. इसके अलावा एक सीट आजाद सामाज पार्टी ने जीती थी.
वीडियो: यूपी बीजेपी अध्यक्ष का स्वागत करने आए कार्यकर्ताओं के साथ क्या हुआ?

