The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • up bareilly muharram bulldozer action after police encounter

बरेली में मुहर्रम के जुलूस के बाद बवाल में युवक की जान चली गई थी, आरोपियों के घर पर बुलडोजर चला दिया

Bareilly में हिंसा के बाद. प्रशासन की जांच में पाया गया कि ग्राम समाज की जमीन पर आरोपियों ने अतिक्रमण किया. उसी के खिलाफ अब प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में यह कार्रवाई की है.

Advertisement
bulldozer
मामले में 35 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. (Image: Aaj Tak)
pic
राजविक्रम
23 जुलाई 2024 (पब्लिश्ड: 09:33 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

उत्तर प्रदेश के बरेली (Bareilly, UP) में 19 जुलाई की रात बवाल हुआ था. जिसके बाद अब दो आरोपियों के घर पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है (Bulldozer action). बताया जा रहा है, यहां के गौसगंज में 17 जुलाई को मुहर्रम के जुलूस में विवाद हुआ था. जिसके बाद 19 जुलाई को एक समुदाय ने दूसरे समुदाय पर पत्थरबाजी की और तोड़फोड़ की, ऐसे आरोप लगाए गए. इस दौरान तेजपाल नाम के एक युवक को गंभीर चोट आई. जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी. 

इंडिया टुडे से जुड़े कृष्ण गोपाल राज की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में प्रशासन अब तक 35 लोगों को गिरफ्तार कर चुका है. साथ ही 16 निर्माणों को चिह्नित भी किया गया है, जिनमें एक धार्मिक स्थल भी शामिल है. 

इनमें से मुख्य दो आरोपियों के घर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की गई. इस दौरान भारी फोर्स भी तैनात रही. इस बारे में जिले के एसपी दक्षिण मानुष पारीक ने जानकारी दी. बताया कि बरेली जनपद के शाही थाना क्षेत्र के गौसगंज गांव में 19 तारीख को हुए घटनाक्रम में दो मुकदमे दर्ज किए गए थे. आरोपियों पर मामले के मुताबिक धाराएं लगाई गई थीं.

ये भी पढ़ें: "चुनाव ने बता दिया कि भारत हिंदू राष्ट्र नहीं"- बोले अमर्त्य सेन, राम मंदिर पर भी बहुत कुछ कह दिया

बकौल पारीक प्रशासन की जांच में पाया गया कि ग्राम समाज की जमीन पर आरोपियों ने अतिक्रमण किया है. कहा कि उसी के खिलाफ अब प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में यह कार्रवाई की है. 

पुलिस ने किया था एनकाउंटर

बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम में मुख्य आरोपी को एनकाउंटर करके गिरफ्तार किया है. अब तक 35 लोगों को जेल भी भेजा गया है. कई लोगों पर नामजद मुकदमा भी किया गया है. साथ ही अन्य लोगों की तलाश के लिए टीम लगाई गई है. कई जगहों पर छापेमारी भी की गई है.

सुबह 3 बजे हुई थी युवक की मौत

बताया जा रहा है कि घटना में 26 साल का युवक तेजपाल बुरी तरह घायल हुआ था. जिसे इलाज के लिए बरेली मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान सुबह करीब तीन बजे उसकी मौत हो गई. नवभारत टाइम्स की खबर के मुताबिक, युवक के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया. और जब पोस्टमॉर्टम के बाद दोपहर में शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था, तब गांव के लोगों ने शव को रास्ते पर रख दिया. साथ ही मांग की कि दोषियों पर पहले कार्रवाई की जाए, तभी शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा.

वीडियो: 100 राउंड फायरिंग,6 पुलिसवाले सस्पेंड, बरेली गोली कांड का पूरा सच क्या?

Advertisement

Advertisement

()