उत्तर प्रदेश का आगरा जिला. यहां एक युवती ने कथित तौर पर सुसाइड कर लिया. इसके बादइलाके में हंगामा मच गया. आरोप है कि युवती की हत्या हुई है, इसीलिए उसका पति मौकेसे फरार है. मौत की सूचना मिलने के बाद मौके पर युवती के परिजन और भाजपा नेतापहुंचे. उन्होंने पुलिस से इंसाफ की मांग की और आरोपी को अरेस्ट करने के लिए कहा.इसी बीच वहां दो समुदायों में भी विवाद हो गया. आरोप है कि स्थिति इतनी बिगड़ गई किलोग एक दूसरे पर फायरिंग और पथराव करने लगे.क्या है मामला? इंडिया टुडे से जुड़े पत्रकार अरविंद शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक,लड़की ने एक साल पहले अरमान नाम के लड़के से लव मैरिज की थी. ये शादी परिवार कीमर्ज़ी के खिलाफ थी. पहले दोनों घर से अलग रह रहे थे. फिर कुछ दिन बाद अरमान शाहगंजचिल्ली पाड़ा में अपने घर पर आकर रहने लगा था. दोनों के बीच क्या हुआ, इसकी जानकारीनहीं मिल पाई है, पर लड़की ने शुक्रवार 12 नवंबर को घर में ही फांसी लगा ली. सूचनामिलते ही मौके पर जैसे ही पुलिस पहुंची, उसका पति अरमान फरार हो गया.पुलिस ने घटना की सूचना लड़की के परिवारवों को दी. वो भी आए. भाजपा के नेता भीपहुंच गए. लड़की और लड़का दोनों अलग-अलग समुदाय के थे. दोनों समुदाय के लोगों मेंबहस हुई. कथित तौर पर फायरिंग और पथराव शुरू हो गया. पुलिस पर भी हमला हुआ. इसवाकये के बाद भाजपा विधायक राम प्रताप सिंह चौहान और योगेंद्र उपाध्याय ने पार्टीके कार्यकर्ताओं के साथ थाने के बाहर जमकर नारेबाजी की. अरमान और उसके घरवालों केखिलाफ हत्या का केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की.SSP सुधीर कुमार ने बताया,युवती ने दूसरे समुदाय के युवक के साथ शादी की थी. उसकी संदिग्ध हालात में मौत होगई है. मामले की जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी.वहीं भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय का कहना है कि पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलवानेके लिए हम थाने आए थे. मृतका के भाई ने थाने में तहरीर दी है कि उसकी बहन की हत्याकी गई है. साथ ही पुलिस पर जो हमला हुआ है, उस पर भी FIR हो और कड़ी-से-कड़ीकार्रवाई हो.भाजपा विधायक राम प्रताप सिंह चौहान ने मीडिया से बात करके हुए कहा कि हत्या कामुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए. ये बिलकुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जिन लोगों नेपुलिस पर पथराव और फायरिंग की है. उन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए.