उत्तर प्रदेश का उन्नाव शहर. यहां के एक सब इंस्पेक्टर का वीडियो सामने आया है.जिसमें वह पुलिस की घूसखोरी पर ज्ञान दे रहे हैं. सब इंस्पेक्टर का कहना है कि अगरपुलिस ने पैसे लेकर आपसे कह दिया कि काम हो जाएगा तो पुलिस आपका काम जरूर करेगी.दरोगा का यह वीडियो वायरल होने के बाद जांच के आदेश दे दिए गए हैं. क्या है वीडियोमें? सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि सब इंस्पेक्टर उमेश त्रिपाठी माइक लेकरखड़े हैं. उनके पीछे पुलिस की पाठशाला का बैनर लगा है. सब इंस्पेक्टर उमेश त्रिपाठीकहते हैं, पुलिस से अच्छा कोई विभाग नहीं है. आज भी कोई सबसे ईमानदार है तो वहपुलिस है, अगर पुलिस ने आपसे पैसे ले लिए और कह दिया कि काम करेंगे, तो करेंगे. औरकिसी भी विभाग में चले जाओ, पैसा ले लेगा और रुला देगा. उन्नाव के बीघापुर इलाके केएक स्कूल में 'पुलिसिंग की पाठशाला' का आयोजन किया गया था. बताते हैं कि सबइंस्पेक्टर उमेश त्रिपाठी इसी कार्यक्रम में भाषण दे रहे थे. इस दौरान उन्होंनेकोरोना काल को याद करते हुए कहा, आप यहीं देखिए, मास्टर साहब लोग हैं, अपने घर मेंरहते हैं, पढ़ाते हैं, 6 महीना छुट्टी में कट जाती है, कहीं कोरोना आ गया तो साल भरआएंगे नहीं और हम लोग कोरोना आ गया तो भी ड्यूटी पर थे. सब इंस्पेक्टर जब ये बातेंबोल रहे थे, तब मंच पर मौजूद उनके साथी पुलिस अधिकारी हंस रहे थे. बताया जा रहा हैकि वीडियो 10 दिन पहले का है. वीडियो सामने आने के बाद उन्नाव पुलिस की ओर सेप्रतिक्रिया आई है. एक ट्वीट पर रिप्लाई में उन्नाव पुलिस ने लिखा, क्षेत्राधिकारीबीघापुर को संपूर्ण प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट प्रेषित करने हेतु निर्देशित कियागया.क्षेत्राधिकारी बीघापुर को संपूर्ण प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट प्रेषित करने हेतुनिर्देशित किया गया।— UNNAO POLICE (@unnaopolice) December 20, 2021 लोग क्या कह रहे हैं? इस वीडियोपर कुछ लोगों की प्रतिक्रिया भी आई है. एक यूजर ने लिखा, "जब पैसे लेकर ही काम करनाहै, तो सरकार इतनी मोटी तनख्वाह क्यों देती है?"जब पैसे लेकर ही काम करना है तो सरकार इतनी इतनी मोटी तनख्वाह क्यू देती है— ...... (@skdanpk) December 20, 2021 एक अन्य यूजर ने लिखा, "पुलिस और पैसे कामधुर संबंध है, लोगों की परेशानी में धन खोजते हैं, यहां तक की कब्जा दिलवाने काठेका लेते हैं, सुनने में आता है. ईश्वर जाने सच क्या है?"पुलिस और पैसे का मधुर संबंध है, लोगो की परेशानी में पाने लिए धन खोजते है, यह तककी कब्जा दिलवाने का ठेका लेते है सुनने में आता है ईश्वर जाने सच क्या है— Ratnesh Srivastav (@ratneshshri) December 20, 2021 अभिषेक कटियार नाम के एकयूजर ने लिखा, "कोई बात नहीं दिल कि बात जुबान पर आ गई. इतनी ईमानदारी तो दिखाईसाहब ने.... सही बोला बाकी विभागों में पैसे की और काम कि गारंटी नहीं पर पुलिसविभाग, यह तो है."🙊🙊🙊🙊 कोई बात नहीं दिल कि बात जुबान पर आ गई इतनी ईमानदारी तो दिखाई साहबने.... सही बोला बाकी विभागों में पैसे कि और काम कि गारंटी नहीं पर पुलिस विभाग यहतो है 🙊— abhishekkatiyar (@abhishekkatiyar) December 20, 2021 वहीं कुछ लोगों ने लिखा किऊपर से लेकर सिपाही तक, सब ऐसे ही हैं. वहीं कुछ ने लिखा कि दारोगा मजाक कर रहे थे.इसलिए इस पर बवाल नहीं होना चाहिए.