कॉन्स्टेबल को बिजली के खंभे पर चढ़ाकर सेल्फी ले रहे थे यूपी पुलिस के सब-इंस्पेक्टर
सोचे थे वाह-वाही मिलेगी, हो गया उल्टा...
Advertisement

ये है वो सेल्फी, जिसने सब-इंस्पेक्टर का तबादला करवा दिया. हमें समझ नहीं आ रहा कि उन्हें कैसे समझ नहीं आया. कि किसी को बिजली के खंभे पर चढ़वाना कितना खतरनाक हो सकता है (फोटो: ANI)
Quick AI Highlights
Click here to view more
घोड़ा था घमंडी, पहुंचा सब्ज़ी मंडी सब्ज़ी मंडी में बरफ पड़ी थी, घोड़े को लग गई ठंडी.गाने में घोड़े की कहानी बस इतनी लिखी है गुलज़ार ने. घमंडी का तो पता नहीं, लेकिन गाना सुनकर लगता है कि घोड़ा खुद को ओवर-स्मार्ट समझता होगा. जैसे उन्नाव के एक सब-इंस्पेक्टर साहब. जो निकले थे अपनी ड्यूटी करने. मगर ओवर-स्मार्टनेस ने उन्होंने कॉन्स्टेबल को बिजली के पोल पर चढ़ा दिया. ये कम था जैसे कि फिर एक सेल्फी भी ले ली. सेल्फी में वो मुस्कुरा रहे थे. पीछे बिजली के खंभे पर कॉन्स्टेबल लटका था. सब-इंस्पेक्टर ने सोचा था, वाहवाही मिलेगी. मगर मिला तबादला. अब विभाग ने जांच भी बिठा दी है उनपर. मामला क्या है? चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखें बताईं. आयोग ने राजनैतिक पार्टियों के प्रचार, उनके विज्ञापनों और बैनर-पोस्टरों के लिए दिशानिर्देश जारी किए. मसलन, सेना से जुड़ी तस्वीरों का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. तारीखों के ऐलान के साथ ही चुनावी आचार संहिता भी लागू हो गई. इसके बाद सब-इंस्पेक्टर अपनी टीम को लेकर इलाके में निकले. ये पक्का करने कि कहीं पर भी आचार संहिता का उल्लंघन तो नहीं हो रहा. रास्ते में उन्हें दिखे राजनैतिक पार्टियों के पोस्टर. उसको हटाने के लिए उन्होंने कॉन्स्टेबल को ऑर्डर दिया. कहा, जाओ बिजली के खंभे पर चढ़ जाओ.
उधर कॉन्स्टेबल खंभे पर चढ़ रहा था, इधर सब-इंस्पेक्टर ने सेल्फी ले ली. ये दिखाने को कि देखो, मैं मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहा हूं. ये सेल्फी फैल गई. कॉन्स्टेबल को बिजली पोल पर चढ़वाने के लिए सब-इंस्पेक्टर को आड़े हाथों लिया जाने लगा. उनकी ये हरकत कॉन्स्टेबल के लिए जानलेवा साबित हो सकती थी. उसकी जान पर बन सकती थी. अच्छा हुआ कि ऐसा कुछ हुआ नहीं. मगर विभाग ने सब-इंस्पेक्टर की इस बात पर नोटिस लिया. पहली सज़ा तो ये दी कि उनका तबादला कर दिया. फिर उनके खिलाफ जांच का भी आदेश दिया. सबसे बुरा क्या है, मालूम. सब-इंस्पेक्टर किसी और को कोस भी नहीं सकते. आप में इतनी समझ नहीं कि किसी को बिजली के खंभे पर चढ़ा दें, तो आपका राम ही मालिक है.Unnao: A Sub-Inspector clicked selfie with a constable whom he asked to climb up an electricity pole to remove political posters after model code of conduct was imposed yesterday. The SI has been sent to District Lines & an investigation has been ordered pic.twitter.com/YrLx6wHXF1
— ANI UP (@ANINewsUP) March 11, 2019
आम चुनाव 2019: चुनाव आयोग को इस्लाम विरोधी या हिंदू विरोधी बताने वाले ये देखें

