The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Unnao rape case : new fir lodged in makhi police station against rape victim, her mother and her uncle to make fake documents to prove her minor

उन्नाव रेप केस : पीड़िता, उसकी मां और चाचा पर दर्ज हुआ नया केस

बीजेपी के विधायक कुलदीप सेंगर पर है रेप का आरोप.

Advertisement
pic
27 दिसंबर 2018 (अपडेटेड: 27 दिसंबर 2018, 11:26 AM IST)
Img The Lallantop
13 अप्रैल की सुबह 4.30 पर सीबीआई ने कुलदीप सेंगर को उनके घर से हिरासत में ले लिया था.
Quick AI Highlights
Click here to view more
उन्नाव रेप केस में एक नया मोड़ आ गया है. फर्जी ट्रांसफर सर्टिफिकेट के जरिए पीड़िता को नाबालिग साबित करने के मामले में पुलिस ने नाबालिग, उसकी मां और उसके चाचा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. ये केस कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज किया गया है.
क्या है मामला?

कोर्ट के आदेश पर पीड़िता पर भी केस दर्ज हो गया है.

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की बांगरमऊ सीट से बीजेपी के विधायक हैं कुलदीप सेंगर
. बीजेपी विधायक पर एक नाबालिग लड़की से रेप का आरोप है. इस मामले की जांच सीबीआई
कर रही है और कुलदीप सेंगर फिलहाल जेल में है. नाबालिग लड़की के पिता की भी मौत हो गई थी, जिसमें नाबालिग लड़की और उसके परिवारवालों ने मौत को हत्या बताया था. सीबीआई इस मामले की भी जांच कर रही है और प्राथमिक जांच में सीबीआई ने पाया है कि रेप कुलदीप सेंगर ने ही किया था. इस मामले में कुलदीप सेंगर, कुलदीप सेंगर का भाई, एक महिला शशि सिंह, शशि सिंह का बेटा शुभम और कई और लोग गिरफ्तार किए गए हैं. इसके अलावा एक दूसरे केस में पीड़िता का चाचा पहले से ही जेल में बंद है.
नया केस क्या है?
पीड़िता ने बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर (ऊपर) और उनके भाई अतुल सेंगर पर गैंगरेप का आरोप लगाया है.
पीड़िता ने बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर (ऊपर) और उनके भाई अतुल सेंगर पर गैंगरेप का आरोप लगाया था.

जेल में बंद शशि सिंह के पति हैं हरिपाल सिंह. उन्होंने कोर्ट में एक अर्जी लगाकर कहा था कि पीड़िता की उम्र के लिए कोर्ट में जो साक्ष्य दिए गए हैं, वो फर्जी हैं. हरिपाल सिंह के मुताबिक नाबालिग की उम्र बताने के लिए पीड़िता के चाचा ने रायबरेली के स्कूल की टीसी लगाकर पत्नी और विधायक के खिलाफ केस करवाया था, जबकि हकीकत ये है कि इस टीसी को स्कूल के प्रिंसिपल और बीएसए ने फर्जी करार दिया है. कोर्ट ने भी इन आरोपों को सही पाया है. इसके बाद कोर्ट ने 17 दिसंबर को पीड़िता, उसकी मां और उसके चाचा के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया. कोर्ट के आदेश के बाद माखी पुलिस ने 22 दिसंबर को सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. माखी एसओ दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक केस की जांच की जा रही है. ज़रूरत पड़ने पर सभी की गिरफ्तारी की जाएगी.


 

Advertisement

Advertisement

()