The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Unnao dalit girl rape and murder case accused had reached victim home after consuming arousal medicine

उन्नाव रेप-हत्या: लड़की को घर में अकेला पाकर 'रेप किया', उत्तेजना बढ़ाने वाली गोलियां खाकर पहुंचा था

10 नवंबर को घर के आंगन में मिली थी दलित लड़की की लाश.

Advertisement
Unnao dalit girl rape and murder case
उन्नाव में दलित लड़की के रेप और मर्डर का आरोपी (फोटो: आजतक)
pic
सुरभि गुप्ता
14 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 14 नवंबर 2022, 03:05 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उन्नाव (Unnao) में 10 नवंबर को एक दलित लड़की की लाश उसके घर के ही आंगन में मिली थी. अब पुलिस ने इसे हत्या का मामला बताया है और इस सिलसिले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. उस पर लड़की के साथ बलात्कार का आरोप है. ये घटना थाना कोतवाली सदर क्षेत्र के हुसैन नगर गांव की है. 

पुलिस ने बताया कि लड़की की उम्र करीब 18 साल थी. पुलिस के मुताबिक उस लड़की के मोबाइल से ही आरोपी का पता चला. इससे पुलिस को शक हुआ कि वे दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे. पुलिस के मुताबिक यही वजह थी कि आरोपी आसानी से लड़की के घर के अंदर जा सका और वहां उसे अकेला पाकर रेप किया.

आरोपी बोला- 'उत्तेजना बढ़ाने वाली दवा खा ली थी'

पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद मीडिया को कई जानकारियां दीं हैं. जांच अधिकारियों के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में कहा,

Image embed

उन्नाव के SP सिद्धार्थ शंकर मीणा ने बताया,

Image embed
Image embed

पुलिस के मुताबिक शॉक और अधिक खून बहने के कारण लड़की की मौत हो गई.

कैसे पकड़ा गया रेप और हत्या का आरोपी?

SP के मुताबिक पुलिस की कड़ी निगरानी और मृतका के मोबाइल फोन चैट्स के जरिए उन्हें आरोपी युवक के बारे में पता चला. आरोपी रामबरन उर्फ राज गौतम थाना मांखी के अंतर्गत रावतपुर का रहने वाला है. उसकी उम्र करीब 25 साल है और वो डीएसएन कॉलेज से MA कर रहा है. 

आरोपी भी दलित है और वो उन्नाव के थाना दही इलाके में राजकीय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास में रह रहा था. मुखबिर की सूचना पर आरोपी को सम्राट होटल के सामने से 13 नवंबर की सुबह 8 बजे गिरफ्तार किया गया. पुलिस के मुताबिक आरोपी के सेलफोन की लोकेशन से भी इस बात की पुष्टि हुई है कि वो लड़की की मौत के समय घटनास्थल पर मौजूद था.

वीडियो- ज़नाना रिपब्लिक: गुना रेप के डरावने वीडियो से खुली आरोपियों की पोल

Advertisement

Advertisement

()