'खुश रखने का ऑफिशियल ठेका मेरे पास है' :)
अल रूमी हैप्पीनेस मिनिस्टर बनी हैं UAE में. और हां, इंडिया वालों थोड़ा खुश होना सीख लो. क्योंकि पाकिस्तान...
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
खुश रहिए. मस्त रहिए. नहीं रह पा रहे हैं तो बनवाइए पासपोर्ट. बस्ता पैक कीजिए और चले जाइए यूएई. संयुक्त अरब अमीरात, आसान भाषा में बोलें तो यूएई में अब लोगों को खुश रखने का जुगाड़ हो गया है. वहां की सरकार ने हैप्पीनेस मिनिस्ट्री बनाई है. इस मिनिस्ट्री की जिम्मेदारी मिली है प्यारी सी दिखने वाली ओहूद अल रूमी को. ऊपर जिन मोहतरमा की फोटो आपको दिखी, वही यूएई में लोगों की खुशहाली का नेक जिम्मा संभालेंगी. और हां, इनटॉलरेंट इंडिया समर्थक ये खबर आखिर तक पढ़ें.
यूएई के चार इंच लंबे नाम वाले पीएम 'सुल्तान शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम' ने ये ऐलान किया, ट्विटर पर. अब अइसा नहीं है कि खुश रखने के लिए रूमी कोई जादू की छड़ी चलाएंगी. पीएम साहेब ने कहा, 'प्लान्स बनाए जाएंगे. प्रोग्राम्स के जरिए लोगों को इंफॉर्म किया जाएगा. ताकि आवाम खुश रह सके.' रूमी यूएई के पीएम ऑफिस की डायरेक्टर जनरल भी हैं. https://twitter.com/HHShkMohd/status/696774633434058753
टॉलरेंस न थी के उधर? टॉलरेंस और इनटॉलरेंस को लेकर इंडिया में भसड़ मची हुई है. कोई कहता है इंडिया टॉलरेंट है, तो कोई कहता है- न जी कतई असहिष्णुता हैगी. मालूम होता है टॉलरेंस का बवाल उधर भी मचा हुआ है. तभी तो वहां की सरकार ने टॉलरेंस मिनिस्ट्री भी बनाई है. मंत्री बनाई गई हैं लूबना अली कासमी.

लुबना अली कासमी
इनका काम होगा मुल्क में जातियों और धर्म के लोगों के बीच कंडीशन को देखते हुए देखभाल करना है. पीएम साहेब बोले- ये नई शुरुआत होने जा रही है.
लेडी ब्रिगेड की अरब में जय-जय सरकार ने अपनी 29 मेंबर्स की नी कमेटी में आठ महिलाओं को जगह दी हैं. सबसे कम उम्र की मंत्री 22 साल की शमां अल मजुरई हैं.
"attachment_10239" align="alignnone" width="564"