The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • union civil aviation minister swap his seat with a girl for her ill mom

आप ढूंढते ही रह गए, इस लड़की को तो मिल गए 'अच्छे दिन'

सबको तलाश है अच्छे दिन की. आप भी जान लो कहां मिले.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
जागृतिक जग्गू
7 नवंबर 2016 (अपडेटेड: 7 नवंबर 2016, 11:18 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
शनिवार को श्रेया बेंगलुरु से रांची जा रही थी. अपनी बीमार मम्मी को लेकर. उसने इंडिगो की फ्लाइट ली थी. बीमारी के चलते श्रेया की मम्मी को फ्लाइट की XL यानी की बड़ी वाली सीट दी गई थी. ताकि पैर-वैर मोड़ने में आसानी हो. फ्लाइट बेंगलुरु से उड़ी. कोलकाता में उसका एक स्टॉप था. तो वहां रुकी. वहां से चढ़े सिविल एविएशन मिनिस्टर जयंत सिन्हा और उनकी वाइफ. हवाई जहाज में घुसने के बाद उन्हें पता चला कि उनकी सीट पर एक लड़की अपनी बीमार मां के साथ बैठी है. उन्होंने उन्हें उठाने के बजाय खुद दूसरी सीट पर बैठने का फैसला किया. और चले गए. श्रेया ने मंत्री जी के साथ सेल्फी भी खींची.
Embed
जयंत सिन्हा ने श्रेया के ट्वीट का जवाब दिया है. और लिखा है, 'यू आर वेलकम.'
jayant sinha
                    पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और फिर रेल मंत्री सुरेश प्रभू. ये अक्सर लोगों की मदद ट्वीट के जरिए करते रहते हैं. ले दे कर सोशल मीडिया का अच्छा यूज कर ले जा रहे हैं. मंत्री भी और जनता भी.

Advertisement

Advertisement

()