सोशल मीडिया पर इन दिनों यूनिकॉर्न का जादू छाया हुआ है. (फोटो: जश्वी/Instagram )
Small
Medium
Large
Quick AI Highlights
Click here to view more
क्लासरूम में बगल की सीट पर बैठी लड़की यूनिकॉर्न है. जादू करती है. जादू से पानी की बोतल बुला लेती है. कुछ कहो तो गुस्सा होकर याद्दाश्त गायब कर देती है. ये सब कहानियां इंस्टाग्राम की रीलों पर चल रही हैं.
इंस्टाग्राम कितनी विचित्र चीज़ है. यहां पर उंगलियां घिसते-घिसते आपसे कुछ भी टकरा सकता है. और वो ‘कुछ भी’ ट्रेंड भी बन जाता है जैसे भूपेंदर जोगी, Looking like a wow या कुछ और.
हमसे टकराए यूनिकॉर्न के कुछ वीडियो. सामने दिखे कुछ बच्चे. इसमें से एक लड़की निभा रही थी यूनिकॉर्न का किरदार. ये लड़की बार-बार आपना लुक बदलते, सोशल मीडिया की भाषा में बोले तो ट्रांजिशन करते हुए नज़र आई. नमूने के लिए पहले एक वीडियो देख लेते है.
दरअसल ये वीडियो सीरीज Jashvi Vishvi नाम की यूजर के इंस्टाग्राम पर अपलोड हुई है. इस यूनिकॉर्न यूनिवर्स सीरीज के अभी तक कई वीडियोज आ चुके हैं. सारे पार्ट्स में अलग-अलग तरीके से कहानी बताई जाती है. सभी बच्चों ने स्कूल यूनिफार्म पहन रखी है. बाकी टीचर और क्लासमेट का रोल भी बच्चे बखूबी निभा रहे है. वीडियो में थीम जादू और यूनिकॉर्न की है. जो इसके चलने का कारण भी है.
इस तरह के वीडियोज हमें सोशल मीडिया की अलग तरह की ऑडियंस की पसंद की चुगली भी करते हैं. 'अंकल जी मुझे पानी पिला दीजिए' वाले मीम से चर्चित हैंडल ने कालांतर में नाग-नागिन-तांत्रिक, ‘भगवानों के जीवन रक्षक चमत्कार’ सरीखे कई वीडियो बनाए और अच्छी खासी ऑडियंस भी बटोरी. यही हाल 'गंजी चुड़ैल' फेम कहानियों वाले हैंडल का भी रहा.
यूनिकॉर्न वाले वीडियोज का प्रसार तब भी हुआ जब वो मीम पेजेज़ पर पहुंच गए. शेष जश्वी के कॉटेंट में जादू तत्व को प्राथमिकता दी जाती है. कहीं स्कूल में वैंपायर का हमला दिखता है. कहीं छोटा डायनासोर आ जाता है. कहीं जादुई किताब का जिक्र होता है. कहीं पुनर्जन्म की कथा आ जाती है.
जश्वी अपने बायो में खुद को Influencer बताती हैं. इनके वीडियो इतने वायरल हैं कि सिर्फ यूनिकॉर्न वाले वीडियोज की सीरीज पर इंस्टाग्राम में लगभग 90 लाख व्यूज हैं. इनका यूट्यूब चैनल भी एक रोचक वजह से ध्यान खींचता है. सिर्फ शॉर्ट वीडियोज की बदौलत साल भर से थोड़े ज़्यादा समय में इनके 7.58 मिलियन सबस्क्राइबर्स जुट चुके हैं.
ये भी पढ़े- स्ट्रीटलाइट पर चढ़ी कार्ट, सिंक से निकला पौधा, इन 13 तस्वीरों ने दिमाग घुमा दिया
जनता को ये कॉन्टेंट कितना पसंद आ रहा है, वो इनके कॉमेंट सेक्शन में दिख जाता है. एक यूजर लिखते मिले,
"ब्रो आप लोगों के एपिसोड netflix पर कब आ रहे है."
फैजान ने लिखा,
‘’आपको मार्वल वाले पक्का फोन करेंगे."
आशा नाम की यूजर ने लिखा,
“मेरे इंस्टाग्राम फीड को लकवा पड़ गया है.”
वहीं संस्कृति नाम की यूजर का कहना है कि शायद मैं क्रिंज कॉन्टेंट की आदी हो गई हूं.
कुल मिलाकर ये यूनिकॉर्न और जादू वाला कॉन्टेंट थोड़ा अलग और थोड़ा अजीब भी है लेकिन क्रिएट करने वालों के लिए वर्क कर रहा है. आपका इन ट्रेंड्स पर क्या कहना है? क्या आपको ये कॉन्टेंट पसंद आ रहा है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही मजेदार खबरों के लिए पढ़ते रहिए दी लल्लनटॉप.