कभी-कभी जब थके हुए दिन के बाद बस या मेट्रो में सीट नहीं मिलती, लड़के सोचते हैंकाश लड़की होते. कम से कम सीट तो मिल जाती.जो हमारे यहां लड़के सोचते हैं, वो इस आदमी ने कर ही दिया.चीन के इस आदमी, जिसे लगता था कि औरतों को आसानी से ज्यादा पैसों वाली नौकरी मिलजाती है, ने सर्जरी करवाकर अपने ब्रेस्ट लगवा लिए.ये सर्जरी करवाने में इन्होंने लगभग 4 लाख रुपये लगा दिए. सिर्फ इसलिए क्योंकि इनभाईसाब को लगता था कि ब्रेस्ट देखकर लोग इनको औरत समझेंगे और इनके करियर के रास्तेखुल जाएंगे. लोकल रिपोर्ट्स की मानें तो इस आदमी लोगों से हजारों रुपये भी उधार लेरखे थे. ताकि ये सर्जरी करवा सके.सोर्स: नेक्स्ट शार्कजब लड़के की मां को सर्जरी के बारे में पता चला, वो तो मानो पगला ही गईं. पूरापरिवार इतना डिस्टर्ब हो गया कि अगले ही महीने लड़के को अपने ब्रेस्ट हटवाने पड़े.लड़के की मम्मी ने ये कहा'मैं बहुत घबरा गई थी. सोच रही थी कि ऐसा कैसे हो सकता है. इतने बड़े ब्रेस्ट के साथकोई आदमी दुनिया को कैसे मुंह दिखाएगा? मैं बता भी नहीं सकती मैं अपने कमरे मेंकितनी बार जाकर रोई. और जब मुझे पता चला कि ब्रेस्ट बढ़वाने के लिए इसने लोगों सेपैसे उधार ले रखे हैं, मेरा तो दिमाग खराब हो गया.'सोर्स: नेक्स्ट शार्कऔर लड़के ने ये कहा'मेरे पास सर्जरी के लिए पैसे नहीं थे. तो मैंने अस्पताल वालों से बात की. उन्होंनेबताया मैं लोन पर सर्जरी करा सकता हूं. उन्होंने मुझसे मेरा मोबाइल फ़ोन और आई-कार्डमांग लिया.' बेहतर नौकरी पाने के लिए कोई औरत बनना चाहता है, ये तो पहली बार सुननेमें आया. सालों से हम देखते आ रहे हैं कि औरतें नौकरियों में बराबर सैलरी के लिए लड़रही हैं. ऑफिस में अपने खिलाफ होने वाले भेदभाव से लड़ रही हैं. और इन भाईसाब को लगरहा है औरत होकर इनके लिए चीजें आसान हो जाएंगी. शायद चीन के हालात अलग होंगे.मालूम नहीं.लेकिन जिस बात पर गौर किया जाना चाहिए वो ये है कि अगर कोई आदमी किसी भी कारण सेब्रेस्ट बढ़वाना चाहे तो उसमें दुनिया को तकलीफ क्यों हो? हां, ये बात सच है कि किसीका उधार लेकर न चुकाना गलत बात है. लेकिन 'ब्रेस्ट के साथ आदमी दुनिया को मुंह कैसेदिखाएगा' मानना कहां तक सही है? भाई हमारा तो मानना है सबके पास चॉइस होनी चाहिए.अपने शरीर के साथ जो चाहे करने की.