The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • underworld don dawood ibrahim connections with indian politicians revealed

दाऊद इब्राहिम के 'बिल' से निकले इंडिया के टॉप लीडर!

खुलासा! इंडिया के हाईप्रोफाइल लोगों, नेताओं से रोज फोन पर बात करता है डॉन.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
विकास टिनटिन
27 अप्रैल 2016 (अपडेटेड: 26 अप्रैल 2016, 02:55 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
डॉन दाऊद इब्राहिम इंडियन जमीन पर भले ही न हो. लेकिन वो फोन के जरिए रोज इंडिया के हाईप्रोफाइल लोगों से संपर्क में रहता है. दाऊद लगभग रोज इंडिया के कुछ टॉप नेताओं से फोन पर बात करता है. इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, दाऊद इब्राहिम के कराची वाले घर के फोन बिलों में कई भारतीयों के फोन नंबर दर्ज हैं. पाकिस्तान में दाऊद D13, ब्लॉक 4, सेक्टर 5, डेवलपमेंट अथॉरिटी, क्लिफ्टन कराची के पते पर रहता है. उसके घर में चार लैंडलाइन फोन लगे हुए हैं. सारे फोन दाऊद की वाइफ मेहजबीं शेख के नाम पर रजिस्टर्ड हैं. इन लैंडलाइन के बिलों को खंगालने पर दाऊद के रोजाना इंडियन राजनेताओं से बात करने के पुख्ता सबूत मिलते हैं.
Image embed
कहां से मिला बिल? दाऊद इब्राहिम के फोन बिल का खुलासा गुजरात के वडोदरा के इथिकल हैकर मनीष भांगले और जयेश शाह ने किया है. इस बिल को जल्द ही सुरक्षा एजेंसियों को मुहैया कराया जाएगा. जिसकी जांच करने पर कई राज खुल सकते हैं. हैकर्स के मुहैया कराए दाऊद के चार नंबर्स को जांच एजेंसियों ने भी माना कि ये दाऊद के घर के नंबर हैं. बता दें ये बिल पाकिस्तान की टेलिकॉम कंपनी से आसानी से हासिल नहीं किया जा सकते.
  दाऊद इब्राहिम के कटेंगे पैर..... Exclusive: दाऊद के साथ संजय दत्त के बाबूजी की तस्वीर 'कितना इनाम रखे है सरकार दाऊद पर' सरकार को नहीं पता दाऊद को मारने के लिए अजीत डोभाल चलाने वाले थे 'ऑपरेशन मुच्छड़'

Advertisement

Advertisement

()