The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Undertaker writes open letter to unidentified driver who killed 4-year-old boy in hit-and-run

बच्चे को दफनाने के बाद दुखी कब्रिस्तान वाले ने लिखा खूनी ड्राइवर को खुला खत

मैं आखिरी आदमी था, जिसने उसे ताबूत बंद करते वक़्त आखिरी बार देखा था. मैंने ये सब किया सिर्फ तुम्हारे कारण.

Advertisement
pic
28 मई 2016 (अपडेटेड: 28 मई 2016, 06:22 AM IST)
Img The Lallantop
Source- Facebook
Quick AI Highlights
Click here to view more

12074984_1147335605296284_6482065667584530024_nरॉबर्ट फाल्कन टेक्सास के ऑस्टिन में रहते हैं. एक कब्रिस्तान में काम करते हैं. जहां उनका रोज का काम लाशों के साथ होता है. वो लाशों को दफनाते और दफनाने के पहले सजाते हैं. पिछले दिनों उन्हें चार साल के एक बच्चे इथान को दफनाना पड़ा. बच्चा हिट एंड रन में मारा गया था. एक शेवरोले गाड़ी ने उसे कुचल दिया था. ड्राइवर का पता नहीं चला. उस बच्चे को दफनाने के बाद रॉबर्ट फाल्कन इतने दुखी हुए कि उन्होंने उस ड्राइवर को फेसबुक पर खुला खत लिख दिया. खत वायरल हो गया.रॉबर्ट ने लिखा.


ये खत एक आदमी के लिए लिखा गया है. रविवार को तुमने एक बच्चे पर गाड़ी चढ़ा दी और गाड़ी चलाते रहे. मैने सोमवार की रात और मंगल की पूरी सुबह बच्चे को तैयार करने में बिता दी. ताकि उसके मां-बाप उसे ताबूत में देख सकें. 13244750_1293216664041510_6798527624689050880_n मैं चाहता हूं तुम ये फोटोज देखो, मैं चाहता हूं तुम्हें वो दर्द हो जो मुझे हुआ जब पता चला कि कुचलने के बाद तुम बच्चे की मदद के लिए नहीं रुके.  मुझे एक मां-बाप का रोना सुनना पड़ा. कैसे वो भगवान से कह रहे थे उनकी जान के बदले बच्चे की जान लौटा दें. 13256167_1293216784041498_1781934222149700033_n रॉबर्ट ने अनजाने ड्राइवर को जिम्मेदारियां लेना सीखने को कहा. साथ में कहा मैंने मेडिकल एक्जामिनर के ऑफिस से बच्चे की बॉडी को उठाया था. उसे काले सूट में सजाया था. सफेद शर्ट और बो टाई के साथ. फिर उसे छोटे से सफेद ताबूत में लिटाया. जिसे एंजल्स से सजाया गया था. जब उसके मां-बाप ने उसे ताबूत में पहली बार देखा तो वो रोए साथ में मैं भी रोया. मैं वो आखिरी आदमी था, जिसने उसे ताबूत बंद करते वक़्त आखिरी बार देखा था. मैंने ये सब किया सिर्फ तुम्हारे कारण. 13312776_1293216740708169_8845128622453248019_n तुम्हें पता होगा तुम कौन हो. मैंने अपना काम किया. अब तुम अपना काम करो. सामने आ जाओ. आज मुझे उस बच्चे को दफनाना ना पड़ता. मैं ये काम नहीं करना चाहता था. मैं सिर्फ एक आदमी को इस सबके लिए ब्लेम करूंगा. वो तुम हो.

Advertisement

Advertisement

()