The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Unconfirmed rumour on twitter: Political move before UP Election, Rahul Gandhi to Marry a Brahmin Girl From UP

राहुल गांधी की शादी की खबर उड़ चुकी है, कन्या UP की है, ब्राह्मण है

गांधी परिवार की हर चीज पर जिनके कान खड़े रहते हैं, वो हैं सुब्रमण्यम स्वामी. उन्होंने भी 'सूत्रों' के हवाले से ये खबर मिलने की तस्दीक की है.

Advertisement
pic
5 जुलाई 2016 (अपडेटेड: 5 जुलाई 2016, 12:09 PM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
यूपी चुनावों से पहले जो सबसे सनसनीखेज खबर हो सकती थी, वो उड़ गई है. ना ना, ये प्रियंका गांधी के बारे में नहीं है. ये कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की शादी के बारे में है. कहा जा रहा है कि राहुल गांधी चुनावों से पहले उत्तर प्रदेश की एक कन्या से शादी करने वाले हैं. इसे सुगबुगाहट कहें, अफवाह कहें या खबर कहें, हमें खुद नहीं पता भगवान कसम. पर अभी तो ट्विटर पर यही चल रहा है. सीनियर जर्नलिस्ट सागारिका घोष ने राहुल गांधी को मेंशन करते हुए पूछ ही लिया है. https://twitter.com/sagarikaghose/status/750196471102709761 होने वाली मिसेज गांधी का परिचय उन्होंने इस तरह लिखा है, 'स्टनिंग वेल एजुकेटेड लेडी फ्रॉम यूपी.' ट्विटर पर और भी बहुत कुछ लिखा गया है. बता रहे हैं कि लड़की यूपी के ब्राह्मण परिवार से है. लड़की वाले गांधी परिवार के पुराने करीबी हैं. खबर ये भी है कि शादी समारोह इलाहाबाद के आनंद भवन में होगा. इसके पक्ष में दलील ये है कि सोनिया अपने बेटे की यूपी में शादी करके संदेश देना चाहती हैं कि उनके परिवार की जड़ें यूपी में ही हैं. किसी का क्लेम है कि शादी जुलाई में होगी, कोई तारीख अगस्त तक खिंचने की बात कर रहा है. इस खबर पर कांग्रेस या गांधी परिवार की ओर से कोई कमेंट नहीं आया है. गांधी परिवार की हर चीज पर जिनके कान खड़े रहते हैं, वो हैं सुब्रमण्यम स्वामी. उन्होंने भी 'सूत्रों' के हवाले से ये खबर मिलने की तस्दीक की है. https://twitter.com/Swamy39/status/750225756291084289 राहुल गांधी के लिए उन्होंने जो विशेषण इस्तेमाल किया है, वो असंसदीय है. हम निंदा करते हैं. पर उन्हें कद्दू हमारी निंदा से फर्क पड़ता है. उन्होंने तो इससे आगे एक और खबर उड़ा दी है. https://twitter.com/Swamy39/status/750268790835810304 पॉलिटिकल परिवारों में कई बार शादियां पॉलिटिकल वजहों से भी होती हैं. इतिहास भरा हुआ है ऐसी मिसालों से. लेकिन फिर भी न जाने क्यों इस पर्टिक्युलर खबर पर यकीन नहीं होता. जाने क्या होगा रामा रे? अभी तो चुनावों को लेकर सब कुछ ठीक से शुरू भी नहीं हुआ, तब ये हाल है. अभी देखिए, यूपी की पॉलिटिक्स कितने शगूफे लेकर आती है.

Advertisement

Advertisement

()