दिल्ली में एक बाप ने कर्ज चुकाने का तगादा करने वाले रिश्तेदारों से निजात पाने केलिए अपने ही बच्चे को किडनैप कर लिया. उसके बाद अपने घर पर फोन कर फिरौती की रकम भीमांग ली. लेकिन दिमाग से तेजा नहीं थे. पकड़े गए. पापा हैं मोहम्मद अयूब. 40 साल केहैं. 40 हजार का ही कर्ज था इन पर. कर्ज से पीछा छुड़ाने के लिए अपने भतीजे ताजिम केसाथ प्लान बनाया. और उठवा लिया अपने ही बच्चे को. 12 अप्रैल को सीमापुरी थाने मेंबताया कि उनका 10 साल का बेटा अमन गायब हो गया है. पुलिस ने किडनैपिंग का मामलादर्ज किया. 17 अप्रैल को अमन की मां अमीर जहां के मोबाइल पर फिरौती के लिए फ़ोन आया.रकम मांगी 7 लाख. फ़ोन आते ही घर वालों ने पुलिस को बताया. खबर मिलते ही जिला पुलिसने छान-बीन शुरू कर दी. पता चला अयूब ने अपनी पत्नी के अलावा अपने एक जानकार मेहदीहसन को भी फ़ोन किया था. पुलिस ने मेहदी हसन से पूछताछ की. इसके अलावा जिसके नाम सेदोनों सिम इशू कराए गए और जिसने बेचे, उन्हें धर लिया. जिससे पुलिस भतीजे ताजिम औरअयूब तक पहुंच गई. पूछताछ में अयूब ने सब उगल दिया. बच्चे को किडनैप करने का साराप्लान बता दिया. भतीजे के साथ बेटे को मुरादाबाद रवाना कर दिया. बच्चा तो ठीक हालतमें मिल गया है. लेकिन भतीजा फरार है. पूछताछ में अयूब ने बताया कि उसपर 40 हजार काकर्ज था. उसे लगा था कि अपने बच्चे की किडनैपिंग करेगा तो रिश्तेदार तगादा करना बंदकर देंगे.