उमेश पाल हत्याकांड में उत्तर प्रदेश सरकार की कार्रवाई चल रही है. कार्रवाई के नामपर बुलडोज़र चलता है, सो चल रहा है. बुधवार, 1 मार्च को जेल में बंद माफ़िया अतीकअहमद के एक साथी की तीन मंज़िली इमारत को ज़मीनदोज़ कर दिया गया. लेकिन ट्विटर परजानकारी आई कि जिस मकान को प्रशासन ने गिराया, वो अतीक़ के साथी का नहीं था. एकपत्रकार का है, जहां अतीक़ की पत्नी किराये पर रहती थीं.मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, जिस शख़्स के घर को पहचान कर गिराया गया, उनका नामज़फ़र अहमद है. वो न्यूज़ एजेंसी ANI के रिपोर्टर हैं. बांदा से काम करते हैं.अतीक़ अहमद के वक़ील ख़ान सौलत हनीफ़ ने एक वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी है.उन्होंने बताया,"अतीक़ अहमद के नाम पर जो घर गिराया जा रहा है, इसमें स्पष्ट कर दें कि ये घर अतीक़अहमद का नहीं है. ये ज़फ़र अहमद का मक़ान है, जो कि बांदा में ANI के पत्रकार हैं.उन्होंने 2021 में ये मक़ान ख़रीदा था. चूंकि उसी वक़्त अतीक़ अहमद का मकान गिरायागया था और उनकी पत्नी और बच्चे अपने मायके में रह रहे थे, तो उन लोगों ने ज़फ़रअहमद से घर किराए पर लिया था. मकान में जो बिजली-पानी का मीटर लगा हुआ है, वो अतीक़अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के नाम पर है. लेकिन मकान ज़फ़र अहमद का है. और, इसमकान को बेनामी बताकर, बिना ज़फ़र अहमद को नोटिस दिए गिरा दिया गया. ये ज़फ़र अहमदके मेहनत की कमाई से ख़रीदा गया मकान है, जिसे प्रशासन ने अवैध तरीके से ध्वस्त करदिया है."Khan Saulat Haneef, jailed politician Atiq Ahmad's lawyer claims the house,which was demolished by Prayagraj development authority today, is owned by ZafarAhamd, a reporter with a prominent news agency in Banda.pic.twitter.com/bMpyh2eKVv— Piyush Rai (@Benarasiyaa) March 1, 2023इस मामले में प्रशासन ने भी अपना पक्ष रखा. बांदा पुलिस ने प्रेस रिलीज़ में कहा किवो मामले की जांच करेंगे. ज़िला पुलिस इस संबंध में सामने आ रहे तथ्यों का सत्यापनकरेगी.इस बुलडोज़र कार्रवाई के बाद प्रशासन 2 मार्च को भी अतीक़ के एक और 'सहयोगी' परबुलडोजर कार्रवाई करने में जुटा है. प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने चकिया इलाके मेंही सफ़दर अली नाम के शख्स की अवैध संपत्ति की निशानदेही की. सफ़दर अली कथित तौर परपूर्व सांसद अतीक़ अहमद के हथियारों का सप्लायर है.उधर, अतीक़ अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ने हाई कोर्ट के चीफ़ जस्टिस औरमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर ज़फ़र अहमद के घर के ध्वस्तिकरण पर सवालउठाए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने घर में असलहा प्लांट किया, फिर उसकीबरामदगी दिखाई.सूत्रों के हवाले से ख़बर ये भी चल रही है कि शूटआउट के बाद अतीक़ का बेटा असद,शूटर गुड्डू मुस्लिम और अरमान चकिया पहुंचे थे. रात बिताने के बाद बाइक से फ़रार होगए. पुलिस लगातार माफ़िया अतीक़ अहमद के ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी कर रही है.लखनऊ के यूनिवर्सल अपार्टमेंट में पुलिस टीम ने छापा मारा, जहां दो लग्ज़री कारबरामद हुईं.