The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Umesh Pal Murder case atique ahmed brother and son made the plan in bareilly Jail

ढाई घंटे चली मीटिंग, बरेली जेल में अतीके के भाई और बेटे ने बनाया था उमेश पाल की हत्या का प्लान

अतीक के भाई अशरफ और बेटे असद पर प्लान बनाने का आरोप.

Advertisement
Umesh Pal murder case
24 फरवरी को प्रयागराज में हुई थी उमेश पाल की हत्या. (फोटो- आजतक)
pic
सौरभ
9 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 9 अप्रैल 2023, 02:03 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

उमेश पाल मर्डर केस में हत्या की साजिश कब और कहां रची गई, इस बात का खुलासा हो गया है. आजतक के संवाददाता संतोष की रिपोर्ट के मुताबिक उमेश की हत्या की प्लैनिंग गैंगस्टर अतीक अहमद के भाई अशरफ ने जेल में की थी. 11 फरवरी को बरेली जेल में अशरफ के साथ 8 लोगों ने मिलकर इस पूरे हत्याकांड का प्लान बनाया. जेल के अंदर मीटिंग ढाई घंटे तक चली.

जेल की मीटिंग में क्या हुआ?

11 फरवरी को जेल में मीटिंग के लिए मोहम्मद अजहर के नाम से आवेदन किय गया था. लेकिन अजहर के आवेदन के साथ अतीक अहमद के बेटे असद का आधार कार्ड लगाया गया. असद जेल के अंदर चला जाता है. इसके साथ ही कुछ 8 लोग जेल के अंदर जाते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक इस मीटिंग में असद, मोहम्मद गुलाम, गुड्डू मुस्लिम, विजय उर्फ उस्मान चौधरी भी शामिल हुए. दोपहर 1.22PM से इनकी मुलाकात शुरू हुई. मीटिंग 3 बजकर 14 मिनट तक चली. बताया जा रहा है कि यहीं पर उमेश पाल की हत्या की पूरी प्लानिंग की गई थी.

आजतक की खबर के मुताबिक इन लोगों ने जेल के अंदर अशरफ से 23 बार मुलाकात की. 26 सितंबर 2021 से 26 जून 2022 तक 9 मुलाकात कंप्यूटराइज पर्ची के जरिए हुई थी. बाकी 14 मुलाकाते दूसरे माध्यम के जरिए करवाई गई.

अतीक का बेटा कहां है?

इस बीच की सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि अतीक का बेटा असद दिल्ली में छिपा था. और उसने पैसे मंगवाने के लिए एक शख्स को दिल्ली से मेरठ भेजा था. इसी सिलसिले में पुलिस ने आज तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इन पर आरोप हैं कि इन्होंने हत्याकांड के बाद असद की मदद की थी. इन सभी आरोपियों पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

उमेश पाल मर्डर केस 

24 फरवरी को उमेश पाल की प्रयागराज में हत्या कर दी गई थी. इसके बाद से आरोपियों की धरपकड़ जारी है. 6 मार्च की सुबह ही पुलिस ने एक आरोपी का एनकांउटर किया. आरोपी विजय कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया. एक अन्य शूटर ने आत्मसमर्पण किया है. इस मामले में अतीक की पत्नी शाइस्ता और उसके बेटों की तलाश भी जारी है. वहीं इस केस में अतीक की बहन और उसके बहनोई को भी आरोपी बनाया गया है.

इस बीच आज फर्जी आधार कार्ड बनाने के मामले में अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता और उसके बेटे असद के खिलाफ पुलिस ने एक और मामला दर्ज किया है. 

Advertisement

Advertisement

()