The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Umar Akmal goes viral after he says next ipl will be in Pakistan

PSL पर बोलते हुए अकमल IPL पर जो बोल गए, उससे पाकिस्तान उनको दौड़ा लेगा

वैसे वहां दिल में सबके है, बोलता कोई नहीं है.

Advertisement
pic
10 मार्च 2019 (अपडेटेड: 10 मार्च 2019, 02:04 PM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
पाकिस्तान में पीएसएल चल रहा है. यानी पाकिस्तान का आईपीएल. मतलब पाकिस्तान सुपर लीग. जिस तरह के हालात वहां हैं उसे देखते हुए पीएसएल को यूएई में कराया जा रहा था. इस सीजन में हुए सभी 26 मैच यूएई में खेले गए थे. लेकिन इस बार फाइनल को मिलकर कुल 8 मैच कराची में होंगे. पाकिस्तानी बैट्समैन उमर अकमल सोशल मीडिया पर इसका प्रमोशन कर रहे थे. उमर पीएसएल में क्वेटा ग्लैडिएटर्स की ओर से खेलते हैं. लेकिन प्रमोशन के दौरान बहुत बड़ी गलती कर गए. वीडियो में पीएसएल को आईपीएल बोल गए. उन्हें तुरंत अपनी गलती का अहसास हुआ. अपनी बात को ठीक किया लेकिन तब तक ये बात फ़ैल चुकी थी. उमर ने कहा-
जाहिर सी बात है कि क्वेटा की टीम कराची आई है और हम अपने होम ग्राउंड पर खेल रहे हैं. और ग्राउंड जितना भी सपोर्ट करेगा हमारी टीम उतना अच्छा परफॉर्म करेगी. और अगर क्राउड इसी तरह सपोर्ट करता रहा तो वो  इंशा अल्लाह वो टाइम दूर नहीं कि अगला आईपीएल पाकिस्तान में हो.
वीडियो देखिए: इतना कहना था कि उमर वायरल हो गए. भारत और पाकिस्तान के बीच जिस तरह के हालत हैं उसके कारण पाक प्लेयर्स आईपीएल में नहीं खेल पाते हैं. वैसे ये इतना कहा जाना सिर्फ जबान फिसलना ही कहा जा सकता है. मजे की बात है उनके मुंह से बीपीएल, सीपीएल ना निकलकर आईपीएल ही निकला. उमर का इतना कहना था कि भारत और पाकिस्तान के बीच ट्विटर वॉर शुरू हो गया. वैसे उमर की गलती नहीं है. उनकी तरह कई पाकिस्तानी खिलाड़ी दिन रात यही दुआ करते हैं कि उन्हें इंडिया में आकर आईपीएल खेलने का मौका मिले. वो दूर बैठे दुनिया के बाकी खिलाड़ियों को यहां पैसा और पॉपुलैरिटी कमाते देखते हैं.

Advertisement

Advertisement

()