The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • 'UK's oldest driver is 103-year-old without any accident

82 साल से ड्राइविंग लाइन में हूं, कभी गाड़ी नहीं ठोकीः 103 साल बूढ़े ड्राइवर रोजो

वो बताते हैं कि 20 साल की उम्र से रोड लाइन में आ गए. तब जब इटली की आर्मी में वो क्लर्क हुआ करते थे.

Advertisement
pic
23 जनवरी 2016 (अपडेटेड: 23 जनवरी 2016, 07:48 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
103 साल के जियोवैनी रोजो UK में सबसे उम्रदराज ड्राइवर हैं. 82 साल तो इस लाइन में हुए ही. दूसरी उपलब्धि ये है कि अब तक कभी एक्सिडेंट नहीं हुआ. सिर्फ दो बार ओवर स्पीड के लिए चालान हुआ. एक बार पार्किंग टिकट के झंझट में फंसे. वो बताते हैं कि 20 साल की उम्र से रोड लाइन में आ गए. तब जब इटली की आर्मी में वो क्लर्क हुआ करते थे. फिर वहां मिलिट्री की गाड़ियां हांकना शुरू किया. इंग्लैंड आकर तो फुल टाइम रोजी रोटी यही हो गई. अभी तंदुरुस्ती फिट है. आंख वांख से टकाटक्क दिखता है. ड्राइविंग छोड़ने का इरादा नहीं है. कभी आइसक्रीम वैन चलाते थे. उसी वैन की पार्किंग को लेकर फाइन लगा था. दूसरे जलकुकड़े आइसक्रीम वाले ने शिकायत कर दी थी. दो बार जब स्पीडिंग के चलते लपेटे में आए. बहुत बहुत साल पहले की बाते हैं. दिनों रात की ड्राइविंग और थकान में चूर थे तो कुछ होश नहीं रहा. 20 साल तक इटली आर्मी में गाड़ी हांकने के बाद 1953 में UK में ड्राइविंग टेस्ट दिया. क्योंकि वहीं सेटल होना था. पास हुए और यहां भी पुराना धंधा कॉन्टीन्यू. उनको प्यार हुआ एना मारिया से जब वो 26 की थी और खुद 30 के. शादी हो गई फटाफट. फिर जोड़ा ब्रिटेन आया. 1956 में कैंब्रिज शिफ्ट हो गया. उसके बाद एक दूध की लॉरी चलाने लगे. कहते हैं कि लॉरी बड़ी लंबी थी लेकिन उसको चलाना आसान था. क्योंकि वहां इत्ता ट्रैफिक तब नहीं था जितना अब है. तब से ड्राइविंग लगातार जारी है. कितने तो अवार्ड मिलते रहते हैं. पिछले साल उनकी वाइफ की डेथ हो गई. उनकी मजार पर रोजाना जाते हैं. रोज दुकानों पर जाते हैं. इस सफर में उनकी हमसफर है 23 साल पुरानी मित्सुबिशी लांसर. जिस पर उनको पूरा भरोसा है. UK का कानून जो है वो उनकी गाड़ी के रास्ते में नहीं आएगा. क्योंकि ड्राइविंग लाइसेंस जारी होने की मिनिमम उम्र तो 17 है. लेकिन आखिरी उम्र कोई नहीं. बस 70 साल के बाद हर तीसरे साल लाइसेंस रिन्यू कराना पड़ता है. https://www.youtube.com/watch?v=7AZzWZIbFWg

Advertisement

Advertisement

()