20 साल के लड़के ने जीती 80 करोड़ की लॉटरी, फिर नाली साफ करने निकल गया
जेम्स ने क्रिसमस पर नेशनल लॉटरी में 120 पाउंड (लगभग 12,724 रुपये) जीते थे. इन पैसों से उसने और लॉटरी टिकट खरीदे. इसका फायदा उसे 75 लाख पाउंड (79.84 करोड़ रुपये) का लोट्टो जैकपॉट जीतकर मिला.
.webp?width=210)
‘हेरा-फेरी’ फिल्म का एक एक गाना था - ‘देने वाला जब भी देता, देता छप्पर फाड़ के.’ किसी व्यक्ति को बहुत ज्यादा पैसे या खुशी मिलने पर इस कहावत का इस्तेमाल होता है. ऐसा ही ब्रिटेन के रहने वाले एक लड़के के साथ भी हुआ, जिसने करीब 80 करोड़ रुपये की लॉटरी जीती है. मजेदार बात ये है कि लॉटरी जीतने के बाद वो नालियों को साफ (UK Man wins 80 Crore lotter) करने निकल गया. ऐसा उसने क्यों किया, आगे बताते हैं.
भयंकर लॉटरी लगीThe Metro की रिपोर्ट के मुताबिक, जेम्स क्लाकर्सन (James Clarkson) नाम के लड़के ने ये लॉटरी जीती है. उसकी उम्र 20 साल है. वो ट्रेनी गैस इंजीनियर है. जेम्स ने क्रिसमस पर नेशनल लॉटरी में 120 पाउंड (लगभग 12,724 रुपये) जीते थे. इन पैसों से उसने और लॉटरी टिकट खरीदे. इसका फायदा उसे 75 लाख पाउंड (79.84 करोड़ रुपये) का लोट्टो जैकपॉट जीतकर मिला.
जेम्स ने मेट्रो को इंटरव्यू में बताया,
कमाल की बात है कि लॉटरी जीतने के बाद भी जेम्स प्रॉपर्टी मेंटेनेंस के काम में वापस लग गए. उन्होंने कहा कि लॉटरी जीतने के बाद वे ठंड में रुकी हुई नालियों को साफ करने के काम पर लग गए. उन्होंने बताया,
शख्स ने जीते 9 करोड़लॉटरी में करोड़ों रुपये जीतने की खबर कोई नई नहीं है. CBS News न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में एक शख्स ने 10 लाख डॉलर (लगभग 9 करोड़ रुपये) जीते थे. उस व्यक्ति ने इस जीत को क्रिसमस से पहले का गिफ्ट बताया था. गजब की बात ये है कि उसने ये टिकट सिर्फ एक डॉलर में खरीदा था. और अचानक वो करोड़पति बन गया.
वीडियो: खर्चा पानी: चीन छोड़ने वाली हैं 50 अमेरिकी कंपनियां, भारत की लॉटरी?

.webp?width=60)

