The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • UGC NET examination canceled due to corona outbreak

कोरोना के चलते एक और एग्जाम कैंसिल हो गया है

शिक्षा मंत्री ने ट्वीट किया है

Advertisement
(प्रतीकात्मक फोटो: पीटीआई)
कोरोना के चलते सरकार ने यूजीसी नेट का एग्जाम टाल दिया है. (प्रतीकात्मक फोटो: पीटीआई)
pic
अमित
20 अप्रैल 2021 (अपडेटेड: 20 अप्रैल 2021, 12:10 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
कोरोना के बिगड़ते हालातों के बीच सरकार ने एक और एग्जाम कैंसिल कर दिया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मई में होने वाली यूजीसी नेट (UGC NET) के एग्जाम को स्थगित करने का फैसला किया है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने खुद मंगलवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. इस एग्जान की नई तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा. अब तक कोरोना की वजह से देश में तमाम परीक्षाओं को टाल दिया गया है. कोरोना वायरस के चलते कई राज्यों में लॉकडाउन लागू किया गया है, तो कई लॉकडाउन जैसी स्थितियां बनी हुई हैं. शिक्षा मंत्री ने ट्वीट से दी जानकारी यूजीसी नेट के एग्जाम को टालने की जानकारी खुद केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट करके दी. उन्होंने ट्वीट किया.
Image embed
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यह भी कहा है कि एग्जाम टलने के बाद नई तारीखों का ऐलान, एग्जाम की तारीख से कम से कम 15 दिन पहले कर दिया जाएगा. इससे लोगों को तैयारी आदि करने का वक्त मिल सकेगा. ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स एनटीए की ऑफिशल वेबसाइट nta.ac.in से भी जानकारी ले सकते हैं. हेल्पलाइन नंबर से लें पूरी जानकारी यूजीसी नेट एग्जाम के टलने के बाद मंत्रालय ने जानकारी देने के लिए एक हेल्पलाइन भी जारी किया है. यूजीसी नेट की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कर चुके कैंडिडेट 011-40759000 पर कॉल करके एग्जाम से जुड़ी विस्तृत जानकारी ले सकते हैं. इसके अलावा ugcnet@nta.ac.un पर ईमेल करके भी जरूरी जानकारी ली जा सकती है. सोमवार से कई एग्जाम टले कोरोना वायरस के चलते सोमवार को कई बड़े एग्जाम टाल दिए गए. 12 अप्रैल से 27 अप्रैल तक चलने वाले SSC CHSL एग्जाम को अगली तारीखों की घोषणा होने तक टाल दिया गया है. इसके अलावा UPSC का 9 मई को होने वाले EPFO एग्जाम भी अब बाद में होगा. इन दोनों ही एग्जाम को टलवाने के लिए स्टूटेंट्स लगातार सोशल मीडिया पर दबाव बना रहे थे. यूपीएससी ने अखिल भारतीय सेवा से जुड़े इंटरव्यू भी अगली सूचना तक के लिए रद्द कर दिए हैं.

Advertisement

Advertisement

()