The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Uber cab driver killed by 2 teens over banter on names of places

रीजनलिस्ट जोक्स सुनाकर ऊबर कैब ड्राइवर को मार दी गोली

गोली मारने वाले लड़के एक 16 का एक 17 साल का. पहले ड्राइवर से पूछा कहां के हो? उसने बताया. तो उसे टारगेट करके जोक्स बनाने लगे.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
आशुतोष चचा
9 अप्रैल 2016 (अपडेटेड: 9 अप्रैल 2016, 08:37 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
वेस्ट दिल्ली के मुंडका इलाके में दो लड़कों ने एक 50 साल के ऊबर कैब ड्राइवर को गोली मार दी. मर्डर कर दिया. लड़कों में एक की उम्र है 16 और दूसरे की 17. इंटर फर्स्ट इयर के स्टूडेंट हैं दोनों. बात बस इतनी सी थी ये दोनों कैब ड्राइवर को चुटकुले सुनाने लगे थे. यूपी के भैयों, बिहारियों, पंजाबियों, नॉर्थ ईस्ट वालों पर जैसे फूहड़ चुटकुले बनते हैं उस तरह. उसके हिमांचली होने को लेकर. उसने मना किया. कि अपना काम करो भैया. इत्ती सी बात पर उसकी जान ले ली. हिंदुस्तान टाइम्स की खबर है. बुधवार को शाम चार बजे के आस पास. 50 साल के कुलदीप ठाकुर ऊबर ऐप से एक रिक्वेस्ट मिली. टैक्सी बुकिंग की. उबेर में कुलदीप का ये पहला दिन था. कुलदीप ने टैक्सी में बिठा कर दोनों को ड्राइव करना शुरू किया. रास्ते में दोनों उसके गांव, कस्बा को टारगेट करके जोक्स सुनाने लगे. उसने मना किया. पीछे से लड़कों ने उसे तीन गोलियां मार दीं. पुलिस ने केस फाइल कर लिया है. मर्डर और सुबूत मिटाने का. और आर्म्स एक्ट का भी. पुलिस का कहने है वो जुवेनाइल बोर्ड को लिखेंगे. कि इस केस का ट्रायल एडल्ट्स की तरह हो.

6 लोगों की फैमिली में अकेला कमाने वाला था वो ड्राइवर

कुलदीप का भतीजा जोगराज. यहां एक BPO में काम करता है. उसने बताया कि अंकल बेहतरीन ड्राइवर थे. उनको हम सलाह दिए कि यहां दिल्ली आ जाओ. अपनी कार खरीद कर ओला या ऊबर किसी सर्विस में लगा दो. 50 से 80 हजार रुपैया महीना कमाओगे. उनको दिसंबर में बड़ी बिटिया की शादी करनी थी. पैसा जोड़ना था. तो वो आ गए और यहां डेढ़ महीने पहले स्विफ्ट डिजायर खरीद ली. ओला में लगा कर खुद ड्राइवर बने. काम शुरू हो गया. फिर ये हादसा हो गया. सब काम खत्म. ऊबर ऑफिशियल ने पुलिस को वो डेटा दे दिया जिससे लड़कों को पकड़ा जा सकेगा. वो फोन रिकार्ड जो उस कॉल का था.

Advertisement

Advertisement

()