The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • two women get married in Rajasthan and then get separated over the matter of one beating and torchuring the other

पत्नी ने पैसे के लिए अपनी पत्नी को पीटा और एसिड फेंका

राजस्थान का किस्सा है. दो औरतों ने शादी कर ली थी. अब डिवोर्स की नौबत आ गई है.

Advertisement
pic
6 जुलाई 2016 (अपडेटेड: 6 जुलाई 2016, 01:28 PM IST)
Img The Lallantop
Photo: Reuters
Quick AI Highlights
Click here to view more
ये कहानी पूरी फिल्मी है. लेकिन थोड़े ट्विस्ट के साथ.
राजस्थान के शिवदासपुरा का किस्सा है. सानिया और ममता किराए के घरों में रहती थीं. पड़ोसी थीं. दोनों के पति मजदूरी करते थे. सानिया और ममता की दोस्ती हो गई. एक-दूसरे के घर आना-जाना शुरू हुआ. दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया. 14 जनवरी को दोनों ने छुपकर शादी कर ली थी. लेकिन परिवार वालों को नहीं बताया. दोनों के पतियों को भी इस बारे में कुछ पता नहीं था. दैनिक भास्कर की खबर है. सानिया और ममता की रिलेशनशिप करीब 6 महीने चली. इस रिलेशनशिप में सोनिया पति थीं और ममता पत्नी. सानिया ममता को खर्चे के कुछ पैसे देती थी. फिर ममता ने और पैसे मांगने शुरू कर दिए. सानिया पैसे देती रही. सानिया दावा कर रही है कि उसने ममता को अब तक 80 हज़ार रूपए दिए हैं. इसके अलावा कपड़े और गहने भी दिए. जब सानिया ने पैसे वापस मांगे, ममता ने उससे बात करना ही बंद कर दिया. ना सानिया से मिलती, ना उसका फ़ोन उठाती.
फिर 11 जून को सोनिया के पास ममता की कॉल आई. उसने पैसे देने के बहाने सानिया को अपने घर बुलाया. फिर भाई और पापा के साथ मिलकर सानिया को बहुत मारा. उस पर तेज़ाब डाल दी.
सानिया ने पुलिस में शिकायत कर दी. सानिया का कहना है कि ममता ने उसके साथ बहुत बड़ा धोखा किया है. पुलिस को समझ ही नहीं आ रहा है कि अब किया जाए. फ़िलहाल मामला कोर्ट में है.

Advertisement

Advertisement

()