The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Two rape incidents in Hyderabad, software engineer raped by childhood friends another woman raped in moving bus.

जॉब लगने की खुशी में महिला इंजीनियर ने दोस्तों को पार्टी दी, उन्होंने होटल में उससे 'गैंगरेप' किया

कुछ समय पहले महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जॉब लगी थी. 29 जुलाई को इसी खुशी को मनाने के लिए उसने अपने बचपन के दोस्तोंं को बुलाया था.

Advertisement
pic
30 जुलाई 2024 (पब्लिश्ड: 10:57 PM IST)
Hyderabad rape case
महिला का आरोप है कि ड्राइवर ने रेप से पहले उसके मुंह मे कपड़ा ठूंस दिया था. (सांकेतिक फ़ोटो/आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

हैदराबाद में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ उसके बचपन के दो दोस्तों ने कथित तौर पर गैंगरेप किया है. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इस घटना को 24 घंटे बीते नहीं थे कि तेलगांना से एक और रेप की खबर आई. एक चलती बस में कथित तौर पर ड्राइवर ने एक विवाहित महिला का रेप किया है. महिला का आरोप है कि ड्राइवर ने रेप से पहले उसके मुंह मे कपड़ा ठूस दिया था.

दोस्तों को पार्टी पर बुलाया, उन्होंने रेप कर दिया

इंडिया टुडे से जुड़े अब्दुल बशीर के इनपुट्स के मुताबिक रेप की पहली घटना तेलंगाना के वनस्थलीपुरम की है. पीड़ित युवती की कुछ समय पहले ही सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जॉब लगी थी. इसी खुशी को मनाने के लिए 29 जुलाई को उसने अपने बचपन के दोस्त गौतम रेड्डी और एक अन्य मित्र को बुलाया था. पुलिस ने बताया कि सभी ने बोम्मारिलु बार और रेस्तरां में शराब पी और बाद में होटल में गए थे. वनस्थलीपुरम के पुलिस इंस्पेक्टर डी जालेंदर रेड्डी ने कहा,

"वे एक होटल से जुड़े बार और रेस्तरां में गए. रेड्डी और उसके दोस्त नशे में धुत होने के बाद पीड़िता को होटल के कमरे में लेकर गए. वहां उसका गैंगरेप किया. पीड़िता और रेड्डी ने कक्षा 2 से कक्षा 10 तक एक साथ पढ़ाई की है."

यह भी पढ़ें: यूपी: 85 साल की महिला से युवक ने किया रेप, मौके पर ही मौत

रेप की दूसरी घटना 30 जुलाई को मेडचल इलाके के पास दिन में करीब 12:45 बजे हुई. महिला ने बताया कि जब बस मेडचल के पास पहुंची तो उसने 100 डायल करके अधिकारियों को घटना की जानकारी दी. महिला के फोन के बाद पुलिस ने बस की तलाश शुरू कर दी. उस्मानिया यूनिवर्सिटी के पुलिस निरीक्षक ने बताया कि एक निजी ट्रैवल बस के ड्राइवर ने बस के अंदर महिला यात्री का रेप किया है. उन्होंने कहा कि महिला को बचा लिया गया है. ड्राइवर सिद्दैया को गिरफ्तार कर लिया गया है, दूसरा ड्राइवर कृष्णा फरार है क्योंकि वह मेट्टुगुडा इलाके के पास उतर गया था. मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

वीडियो: UP में रेप केस पीड़िता के पति से पूछे ऐसे घिनौने सवाल, ऑडियो वायरल!

Advertisement

Advertisement

()