The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Two policemen shot dead by suspected militants in Srinagar, says police

आतंकियों का सुबह से दूसरा हमला, 3 पुलिसवाले शहीद

श्रीनगर: सुबह थाने पर हुए हमले में शहीद हुए थे 2 पुलिसवाले. अब टंकीपोरा इलाके में CRPF पोस्ट पर अटैक.

Advertisement
pic
23 मई 2016 (अपडेटेड: 23 मई 2016, 07:09 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
दुखद है पर सच है. श्रीनगर में आए दिन मुठभेड़ और आतंकी हमले होते ही रहते हैं. कभी आम नागरिकों पर तो कभी सुरक्षाबलों पर. श्रीनगर में सोमवार सुबह आतंकियों ने फायरिंग कर दी. फायरिंग में दो पुलिसवाले शहीद हो गए. सुबह हुए अटैक के बाद अब खबर है कि टंकीपोरा इलाके में आतंकियों ने फिर हमला किया है, इस बार CRPF पोस्ट पर. अटैक में एक पुलिसवाले के शहीद होने की खबर है. https://twitter.com/ANI_news/status/734640159195594752 https://twitter.com/ANI_news/status/734623191365214209 बताते हैं कि आतंकियों ने ज़दीबल पुलिस थाने पर पुलिस की टुकड़ी पर हमला किया.  फायरिंग में कई लोगों के जख्मी होने की खबर है. हमला करने के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए. आतंकियों के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. https://twitter.com/ANI_news/status/734622405008732161 सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है.

Advertisement

Advertisement

()