The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • two officers and jawans killed in pulgaon Army Depot fire

सेना के सबसे बड़े हथियार डिपो में लगी आग, 20 की मौत

नागपुर के पुलगांव में है हथियार डिपो, बुझाने की कोशिश में और भड़क गई आग.

Advertisement
pic
31 मई 2016 (अपडेटेड: 31 मई 2016, 05:43 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
महाराष्ट्र में नागपुर के पुलगांव में सेना के हथियार डिपो में आग लग गई है. जिसमें सेना के दो अफसर और 18 जवान मारे गए. मारे गए अफसरों के नाम लेफ्टीनेंट कर्नल आर एस पवार और मेजर के मनोज हैं. अभी खबर ये है कि आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं. लेकिन हथियार डिपो है तो बीच-बीच में हथियारों के धमाके हो रहे हैं, जिससे आग बुझाने में परेशानी हो रही है. रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर अग्निकांड के बाद पुलगांव जाने वाले हैं. एक बजे तक पहुंच जाएंगे. सेना प्रमुख भी पुलगांव जा रहे हैं. मास्टर जनरल ऑर्डनेंस की टीम भी पुलगांव निकल चुकी है. https://twitter.com/ANI_news/status/737508934706069505 ये सेना का सबसे बड़ा हथियार डिपो है. करीबन 10 हजार एकड़ में फैला हुआ है. सारी जगहों से हथियार बनकर यहां आते हैं और फिर बाकी जगह जाते हैं. जिस मुख्य जगह पर आग लगी है वहां एंटी टैंकर माइंस हैं. कम से कम 25 लोग इस आग के कारण घायल भी हुए हैं. आग रात को डेढ़ बजे के आसपास लगी थी. उस जगह के आसपास के 5 गांवों को खाली करा दिया गया है. इस मामले में रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने सेना से रिपोर्ट मांगी है. प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर अपना दुःख जताया है https://twitter.com/narendramodi/status/737514237946265600 वर्धा के कलेक्टर ने कहा है कि सुबह साढ़े पांच बजे तक पांच गांवों को खाली करा दिया गया था, वर्धा के अस्पताल में 90 से ज्यादा लोग भर्ती हैं.

Advertisement

Advertisement

()