छेड़छाड़ के आरोपियों ने पीड़िता की मां से गवाही वापस लेने को कहा, नहीं मानी तो मार डाला
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया.

यूपी का कानपुर जिला. 2018 में यहां कथित तौर पर एक लड़की से छेड़छाड़ हुई. पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत की. मां और मौसी ने गवाही दी. 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. हाल ही में वो सभी ज़मानत पर बाहर आ गए. 9 जनवरी को उन्होंने मां और मौसी को गवाही वापस लेने के लिए कहा. वो नहीं मानीं. आरोपियो ने उन्हें बेरहमी से पीटा. मां और मौसी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जहां 17 जनवरी को मां की मौत हो गई. मौसी अस्पताल में भर्ती है. उसका इलाज चल रहा है. मारपीट की घटना का किसी ने वीडियो बनाया. अब वो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
A group of five men accused of molesting a young girl, who are currently out on bail, attacked the victim's mother after she refused to withdraw the case in Kanpur. The mother succumbed to injuries at the hospital. @myogiadityanath where is law and order in the state. @Uppolice pic.twitter.com/9FVO7TvCMX
— Saurabh Trivedi (@saurabh3vedi) January 17, 2020
पूरा मामला जानिए-
कानपुर के चकेरी का मामला है. 2018 में 13 साल की एक नाबालिग लड़की को महफूज़ और बाबू अपने साथियों के साथ उठाकर ले गए थे. दोनों लड़की के मोहल्ले के ही रहने वाले थे. पीड़िता के पिता ने मामले की शिकायत की. POCSO में केस दर्ज हुआ. मामले में गवाही लड़की की मां और उसकी मौसी ने दी. मां मुख्य गवाह थी. पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया. गिरफ्तार आरोपियों के नाम थे- आबिद, मिंटू, महबूब, चांद बाबू, जमील और फिरोज़.
कुछ दिन पहले ज़मानत पर छूटे आरोपियों ने 9 जनवरी को पीड़ित मां और मौसी को घर में घुसकर धमकी दी थी. कहा कि वो अपनी-अपनी गवाही वापस ले लें. पर उन दोनों ने ऐसा करने से मना कर दिया. फिर आरोपियों ने उन दोनों को घर के बाहर लाकर बेरहमी से पीटा. जब ये घटना हुई तो इन ये दोनों घर में अकेली थीं. हालांकि दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. पर 17 जनवरी को पीड़िता की मां की मौत हो गई और मौसी की हालत स्थिर है.
वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक महिला बेसुध पड़ी हुई है, जिसे कुछ लोग पैर से मार रहे हैं. पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. अन्य की लाश की जा रही है. कानपुर के DIG के मुताबिक, 2018 में आरोपियों को 13 साल की लड़की से छेड़छाड़ के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था. हाल ही में वो ज़मानत पर बाहर आए थे.
वीडियो देखें : यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कन्नौज हादसे के बाद हॉस्पिटल में बदतमीज़ी की

