दीवार छेदकर शराब चुराने गए, शराब पीकर धुत हो गए, भागना भूल गए, पुलिस ने पकड़ लिया
चोरी करने के लिए जो छेद किया था, पुलिस ने उसी छेद से बाहर निकाला!

तमिलनाडु (Tamil Nadu) के तिरुवल्लूर (Thiruvallur) में चोरी का अनोखा मामला सामने आ रहा है. यहां चोर शराब की दुकान में बोतलें चुराने गए और वहीं शराब पीकर नशे में धुत हो गए. हालत ऐसी हो गई कि उनको बाहर निकालने के लिए पुलिस को ही मशक्कत करनी पड़ गई. दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है.
दीवार में छेद कर घुसे चोरदरअसल शनिवार, 3 सितंबर की रात को कावरईपेट्टई में सरकार द्वारा संचालित TASMAC की एक शराब की दुकान बंद कर सेल्समैन घर चले गए. चोरों ने बोतलें चुराने के लिए दुकान की एक दीवार में बड़ा छेद किया और वहीं से अंदर घुस गए. अंदर जाने के बाद उन्होंने दुकान में रखी शराब पीना शुरू कर दिया. शराब पीते-पीते वो दोनों इतने धुत हो गए कि टाइम का कोई होश नहीं रहा.
पुलिस ने उसी छेद से चोरों को निकालाइस दौरान वहां पुलिस की गाड़ी गश्त पर थी. कुछ आवाजें सुनकर जब पुलिस दुकान के पास पहुंची तो दीवार में बड़ा छेद देखकर हैरान रह गई. अंदर दो लोग दिखे जो शराब के नशे में थे. आखिर में यह पुलिस ही थी जिसने लुटेरों को उसी छेद से शराब की दुकान से बाहर निकालने में मदद की. दोनों चोर दुकान लूटने की योजना बना रहे थे जिन्हें पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया.
यूजर्स ने पूछे मजेदार सवालघटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. मामले को लेकर ट्विटर यूजर्स के मजेदार कॉमेंट्स भी सामने आ रहे हैं.
सौरव नाम के एक यूजर ने लिखा- क्या उन्हें चखना मिला? अगर नहीं तो उन्हें दे देना चाहिए.
अनामिका नाम की यूजर ने पूछा- लेकिन पुलिस ने उन्हें दुकान के शटर या कहीं और से बाहर क्यों नहीं निकाला?
संचिता दास ने लिखा- दुकान का एक कोई और एंट्री गेट जरूर होगा जिसे पुलिस उन्हें बाहर लाने के लिए इस्तेमाल कर सकती थी? क्या वे देखना चाहते थे कि दोनों कैसे फिट होते हैं?
चोरों के पास मिले 14 हजार रुपयेदोनों चोरों की पहचान पल्लीकरनई निवासी सतीश और विलुप्पुरम के मुनियान के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों के पास से 14 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं. पुलिस के मुताबिक दोनों के खिलाफ चोरी के कई मामले लंबित हैं. खबर है कि उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. चोरों ने पूछताछ में दुकान से शराब की बोतलें चुराने की बात को कबूल कर लिया.
देखें वीडियो- तमिलनाडु: पति सो रहा था, अफेयर के शक में पत्नी ने प्राइवेट पार्ट पर खौलता पानी डाल दिया!

.webp?width=60)

