बेल्जियम के ब्रुसेल्स एयरपोर्ट और लोकल मेट्रो में मंगलवार को दो बम धमाके हुए.धमाके में 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोगों के घायल होने की खबर है. धमाके केबाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरून ने ट्वीट कर कहा, ब्रसेल्स में हुए धमाकेसे शॉक्ड हूं, मदद के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी. बता दें धमाके में इंडियनएयरलाइन कंपनी जेट एयरवेज के दो क्रू मेंबर्स भी घायल हुए हैं. शुरुआती जानकारी केमुताबिक, बम धमाकों की जिम्मेदारी आतंकी संगठन ISIS ने ली है.https://twitter.com/PTI_News/status/712220314185302016 विदेश मंत्रालय नेब्रसेल्स में इंडियन एंबेसी के हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. सुषमा स्वराज ने कहा,ब्रसेल्स में हुए धमाके में अब तक किसी इंडियन के मरने की खबर नहीं है. जेट एयरवेजकी क्रू मेंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.https://twitter.com/PTI_News/status/712220813974351873https://twitter.com/David_Cameron/status/712196375275028480 बॉलीवुड में गानागाने वाले सिंगर अभिजीत की फैमिली भी ब्रसेल्स में थी. लेकिन शुक्र ये रहा कि किसीको कोई नुकसान नहीं पहुंचा. अभिजीत ने कहा, 'मेरी फैमिली एयरपोर्ट के सुरक्षित जगहपर थी.' https://twitter.com/ANI_news/status/712227119049256960 धमाके के बाद सेविमानों के एयरपोर्ट पर उतरने की मनाही है. एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है. धमाकेकी वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है. बता दें कि 30 मार्च को अपने प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी को यूरोपियन कॉन्फ्रेंस में शामिल होने ब्रसेल्स जाना है. ब्रसेल्समें धमाके के बाद इंडियन एयरपोर्ट्स को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है.ब्रसेल्स के बारे में जानिए 5 खास बातेंhttps://twitter.com/ANI_news/status/712186841760342017https://twitter.com/BrusselsAirport/status/712182332623626240https://twitter.com/BrusselsAirport/status/712184823893331968 स्काई न्यूज केमुताबिक, धमाका डिपार्टर लाउंज के पास हुआ है. एयरपोर्ट जाने वाले रेल ट्रैफिक कोभी रोक दिया गया है. कुछ दिन पहले पेरिस हमले का संदिग्ध सालेह आब्देस्लाम पकड़ागया था. इसके बाद से ही शहर को अलर्ट पर रखा गया था. देखिए धमाके के बाद कावीडियो.. https://twitter.com/BasSteenbekkers/status/712180561364832256