'प्रधानमंत्री सर! हमारे पापा का इलाज करा दो'
कानपुर के दो बच्चों ने पीएम को लेटर लिखा. पापा बीमार हैं. इलाज के लिए पैसा नहीं है. उधर से जवाब आया.
Advertisement

Source: ANI
कानपुर जिले के दो लड़कों ने पीएम मोदी के नाम चिट्ठी लिखी. कि हमारे पापा बहुत दिनों से बीमार हैं. इलाज के लिए पैसा नहीं. प्लीज हेल्प की जाए. पीएम ऑफिस से जवाब आया है. और उनके पापा के इलाज का खर्चा उठाने की बात की गई है.संजय गांधी नगर इलाके में रहने वाले 50 साल के सरोज मिश्रा के दो बालक. बड़ा 13 साल का, नाम सुशांत और छोटा है 8 साल का. उसका नाम है तन्मय. पापा लंबे समय से अस्थमा से जूझ रहे हैं. फैमिली की माली हालत ठीक नहीं. इलाज में इत्ता खर्च हुआ कि बच्चों का स्कूल छूट गया. पिछले कई महीनों से घर का किराया नहीं दिया गया.

Source: ANI
फिर दोनों ने पीएम मोदी को लेटर लिखा. पीएम ऑफिस ने उस पर धड़ाक से एक्शन लिया और DM कौशल राज शर्मा को लिख भेजा. 23 फरवरी को DM को लेटर मिला कि ये पूरा इंतजाम कराओ जल्दी. DM ने चीफ मेडिकल ऑफिसर को लिखा.

Source: ANI
मेडिकल वालों ने रिटर्न चिट्ठी भेजी सरोज मिश्रा के घर. कि आप पहुंचो जिला अस्पताल. ताकि जल्दी से जल्दी इलाज शुरू हो जाए. सोमवार को मरीज हॉस्पिटल में और इलाज शुरू. जांच और इलाज के बाद घर भेज दिया. अगले हफ्ते फॉलो अप के लिए आने को कहा. दोनों बच्चे खुश हैं. बताया कि हर तरफ से हार कर हमने रिश्तेदारों से पीएम का एड्रेस लिया और चिट्ठी भेजी.

.webp?width=60)

