The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Two Indians infected with Hantavirus disembarked from cruise ship in Spain

हंतावायरस की चपेट में आए दो भारतीयों को क्रूज से उतारा, अब तक 3 लोगों की मौत, दूतावास ने सब बताया

स्पेन स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि दोनों भारतीय यात्रियों को जहाज से उतार लिया गया है और नीदरलैंड्स भेज दिया गया है, जहां उन्हें क्वारंटाइन में रखा जाएगा.

Advertisement
pic
11 मई 2026 (पब्लिश्ड: 12:04 PM IST)
Two Indians infected with Hantavirus disembarked from cruise ship in Spain
जब MV हॉन्डियस चला था, तब उस पर 147 लोग सवार थे (फोटो: रॉयटर्स)
Quick AI Highlights
Click here to view more

अटलांटिक महासागर में फंसा ‘MV हॉन्डियस’ क्रूज शिप रविवार, 10 मई को स्पेन पहुंच गया है. इस शिप में हंतावायरस फैलने से तीन लोगों की मौत हो चुकी है. आठ अन्य लोग हंतावायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिसमें दो भारतीय क्रू सदस्य भी शामिल हैं. स्पेन स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि दोनों यात्रियों को जहाज से उतार लिया गया है और नीदरलैंड्स भेज दिया गया है, जहां उन्हें क्वारंटाइन में रखा जाएगा. 

स्पेन की राजधानी मैड्रिड स्थित भारतीय दूतावास ने बताया,

"WHO और स्पेनिश अधिकारियों द्वारा तय प्रोटोकॉल के मुताबिक, जहाज पर सवार यात्रियों को जहाज से उतारा गया… स्पेनिश नेशनल सेंटर फॉर इमरजेंसी मॉनिटरिंग एंड कोऑर्डिनेशन (CENEM) की जानकारी के अनुसार, क्रू मेंबर के तौर पर यात्रा कर रहे दो भारतीय नागरिकों को नीदरलैंड ले जाया गया है, जहां उन्हें क्वारंटाइन किया जाएगा.”

इस क्रूज शिप में 23 देशों के कुल 147 लोग सवार थे.

Hantavirus
(फोटो: X)
क्रूज पर वायरस से मौतें

MV हॉन्डियस 1 अप्रैल 2026 को अर्जेंटीना के उशुअइया से चला था. ये क्रूज शिप अटलांटिक महासागर के दूरदराज इलाकों में सफर कर रहा था. जहां आसपास कोई बड़ी मेडिकल सुविधा मौजूद नहीं थी. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इस क्रूज शिप पर पहले व्यक्ति के बीमार पड़ने की शुरुआत 6 अप्रैल के आसपास हुई. एक डच यात्री को हल्का बुखार और थकान महसूस हुई. शुरू में लक्षण नॉर्मल थे. इसलिए किसी ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया. लेकिन फिर उसकी तबियत बिगड़ गई. यात्री को सांस लेने में तकलीफ होने लगी और 11 अप्रैल को उसकी मौत हो गई. मौत का कारण साफ नहीं था, इसलिए जहाज आगे बढ़ता रहा.

कुछ वक्त बाद, उस यात्री की पत्नी भी बीमार पड़ गई और उसकी भी जान चली गई. इस बीच कई दूसरे लोग भी बीमार पड़ने लगे. 6 अप्रैल से 28 अप्रैल के बीच कई मामले सामने आए. जब हालत और बिगड़ी, तो क्रूज शिप से मरीजों को बाहर निकालने का सिलसिला शुरू हुआ. सेंट हेलेना और असेंशियन आइलैंड जैसी जगहों पर गंभीर मरीजों को एयरलिफ्ट करके भेजा गया. 2 मई आते-आते हालत और गंभीर हो गए. जर्मनी के एक यात्री की भी जहाज पर मौत हो गई. टेस्टिंग से पता चला कि क्रूज शिप पर हंतावायरस फैला है. 

ये भी पढ़ें: क्या है हंतावायरस जिससे क्रूज़ शिप में सवार 3 लोगों की मौत हो गई?

WHO ने क्या-क्या बताया?

इस बीच, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन यानी WHO भी एक्टिव हो चुका था. WHO के मुताबिक, 6 मई तक हंतावायरस के कुल 8 मामले आ चुके हैं. इनमें से 3 की लैब में पुष्टि हो गई है. कुल 3 यात्रियों की मौत भी हो चुकी है. फिलहाल, सभी यात्रियों को स्पेन के कैनरी द्वीप समूह पर उतार लिया गया है.

वीडियो: क्या हंता वायरस, कोरोना से भी खतरनाक है?

Advertisement

Advertisement

()