बगदादी की फौज में दो इंडियंस भी मचा रहे हैं खूनम खच्चर
ISIS से जुड़े संदिग्धों से NIA की पूछताछ में हुआ खुलासा. हैदराबाद के रहने वाले हैं दोनों.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
बगदादी की फौज में दो इंडियन भी शामिल हैं. NIA ने हाल ही में हैदराबाद से चार संदिग्ध अरेस्ट किए हैं. NIA की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि दो भारतीय सीरिया में ISIS के लिए खूनम खच्चर मचाए हुए हैं.
सूत्रों के मुताबिक, हैदराबाद के ये दो बंदे सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. ये दोनों दुबई और सिंगापुर से सीरिया गए. रिपब्लिक डे पर खतरे को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां अब तक करीब 14 संदिग्धों को अरेस्ट कर चुकी हैं.

