14 जनवरी की सुबह से वॉट्सऐप मकर संक्रांति के मेसेजेस से पटा पड़ा है. अब इसकीशुभकामनाएं दी जाने लगी हैं. लोग बता रहे हैं कि तिल के लड्डुओं को लेकर उनमेंकितना चाव है. पर जैसे ही आप 'सेम टू यू' जैसे उपयोगी शब्दों का विसर्जन करके खबरोंकी गली में घुसते हैं, तो संक्रांति की पतंगें गायब हो जाती हैं और तीन लड़कियों कीचीखें सिर में बजने लगती हैं. क्योंकि तीन अलग-अलग जगहों पर तीन अलग-अलग लड़कियोंके साथ ऐसा भयावह अपराध किया गया है कि कुछ देर तक आप कुछ बोल नहीं पाते. जानिए इनतीनों लड़कियों के बारे में.#1. हरियाणा में निर्भया जैसी हालत में मिली नाबालिग लड़की की लाशहरियाणा के जींद जिले के बूढ़ाखेड़ा गांव में नहर के पास एक नाबालिग लड़की (नामनहीं बताएंगे) की लाश मिली है. ये लड़की कुरुक्षेत्र जिले के झांसा गांव की रहनेवाली है, जो 9 जनवरी को गायब हो गई थी. वो ट्यूशन के लिए घर से निकली थी, फिर वापसनहीं लौटी. इस लड़की के शरीर पर ढेर सारी चोटें हैं, प्राइवेट पार्ट को विकृत कियागया है, लीवर फटा हुआ है और शरीर के निचले हिस्से पर कोई कपड़ा नहीं मिला. रोहतक केPGIMS में पोस्टमॉर्टम होने के बाद डॉ. एसके धतरवाल ने बताया कि लड़की के चेहरे औरमुंह के अंदर चोट के निशान हैं.जींद में मिली लड़की की लाशपोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टर बताते हैं, 'ऐसा लगता कि उसका किडनैप करनेवाले एक से ज्यादा थे, जिन्होंने उसकी आवाज़ दबाने के लिए उसे चोट पहुंचाई. येफ्रस्टेशन में किया गया काम लगता है. उसे डुबोने और मारने के बाद उसके प्राइवेटपार्ट को चोट पहुंचाई गई है. ये एक से ज्यादा लोगों का काम है, जो लड़की के ज़िंदारहते उसके साथ रेप नहीं कर पाए.' डॉक्टरों के मुताबिक लड़की के प्राइवेट पार्ट मेंकोई नुकीली चीज़ डाली गई और उसे घसीटा भी गया. इस केस की जांच के लिए SIT गठित कीजा चुकी है और पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर जानकारी देने वाले डॉ. धतरवाल#2. घर में काम करने वाली 14 साल की बच्ची को पीटा, जलाया, भूखा रखादिल्ली पुलिस ने मॉडल टाउन में रहने वाली एक महिला डेंटिस्ट निधि चौधरी को गिरफ्तारकिया है, जिस पर अपने घर में काम करने वाली 14 साल की बच्ची को जलाने, काटने औरपीटने का आरोप है. घर में काम करने वाली ये बच्ची झारखंड की है, जिसे चार महीनेपहले प्लेसमेंट एजेंसी के ज़रिए हायर किया गया था. बच्ची के मुताबिक उसे कपड़े साफन धोने पर जलाया गया. जब वो डेंटिस्ट के घर काम करने आई, तो चार-पांच दिनों तक सबठीक चला, फिर घरवालों ने उसे पीटना शुरू कर दिया. उसे बात-बात पर डांटा जाता, पिटाईकी जाती, मुंह पर थूका जाता, कई दिनों तक भूखा रखा जाता और खुद से खाने पर पिटाई कीजाती.लड़की के जले हुए हाथों की तस्वीरलड़की के मुताबिक घरवाले उसे बाहर नहीं निकलने देते थे, बाहर जाने पर ताला लगाकरजाते. एक दिन बालकनी में कपड़े सुखाते समय पड़ोसियों ने उसे देखा. उसने पड़ोसियोंको इशारे से अपनी हालत बताई और फिर शनिवार को कॉलोनी में काम करने वाली कई महिलाएंनिधि के घर के सामने इकट्ठा हो गईं. बात बढ़ने पर किसी ने दिल्ली महिला आयोग कोजानकारी दी. आयोग ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर बच्ची को बताया और पुलिस ने निधिचौधरी को गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक निधि अपने पति और पांच साल की बेटी केसाथ इस घर में आठ साल से रह रही है. पुलिस बच्ची के परिवार से कॉन्टैक्ट नहीं करपाई है.रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्ची के हाथ-पैर जले हैं, मुंह पर सूजन है, आंखों पर चोट केनिशान हैं. जब उसकी खड़े होने की हालत भी नहीं रह गई, तो उसने पड़ोसियों को बताया.पड़ोसियों के मुताबिक निधि चौधरी के घर में ये कोई पहला मामला नहीं है. वो ऐसे हीकरीब तीन-चार मेड को मार-पीटकर भगा चुकी है. कोई भी मेड उसके यहां चार-पांच महीनेसे ज़्यादा नहीं रुकती. एक मेड सरिता का कहना है कि उसका दो महीने का पैसा अब भीबकाया है. वहीं निधि का कहना है कि मारपीट और खाना न देने की बात गलत है. प्रेस सेजलाने के सवाल पर निधि ने कोई जवाब नहीं दिया.डेंटिस्ट निधि#3. पुजारी की 15 साल की बच्ची का किडनैप करके रेप और हत्यागाजियाबाद के मोदीनगर इलाके के एक मंदिर में पुजारी की 15 साल की बच्ची का कथित तौरपर गैंगरेप करके उसकी हत्या कर दी गई. 10वीं क्लास में पढ़ने वाली इस बच्ची की डेडबॉडी पर टॉर्चर और सिगरेट से जलाने के निशान हैं. 27 दिसंबर को पुजारी ने गाजियाबादमें FIR लिखाई थी कि कुछ लड़कों ने उनकी बेटी को किडनैप कर लिया है और अब करीब 15दिन बाद मेरठ में बच्ची की लाश मिली है. पिता के मुताबिक उन्होंने पुलिस को एककिडनैपर का नंबर भी दिया था, लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया. पिता का ही आरोपहै कि हत्या से पहले उनकी बेटी के साथ गैंगरेप किया गया.मोदीनगर थाने के बाहर प्रदर्शन करते लोगबच्ची की मां ने बताया कि 24 दिसंबर को बच्ची के टीचर ने उन्हें बताया कि वो फोन सेखेल रही है, जबकि परिवार ने उसे कोई फोन दिलाया ही नहीं. मां के पूछने पर बच्ची नेफोन होने से इनकार कर दिया, लेकिन 25 तारीख को जब मां को घर में फोन मिला, तोउन्होंने बच्ची को फटकार लगाई. इसके कुछ देर बाद घर से बाहर निकली बच्ची गायब हो गईऔर फिर नहीं मिली. मेरठ पुलिस ने बच्ची की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है.--------------------------------------------------------------------------------अन्य खबरें:पलवल का साइको किलर क्या अपनी बीवी को मारने अस्पताल गया था?डॉनल्ड ट्रम्प की यौन मानसिकता के बारे में खुलने वाला ये सबसे घटिया राज़ हैएक मैसेज को लेकर हिंदू गुंडों ने इतना परेशान किया कि 20 साल की लड़की ने सुसाइड करलियालड़की को टॉपलेस पाकर उसका यौन शोषण करने वाला ऐसे पिटा