पाकिस्तान में दो हिंदू नाबालिग बच्चियों के साथ जो हुआ, उससे घिनौना कुछ नहीं
इमरान खान को जवाब देते नहीं बन रहा है.

ये मामला सबसे पहले जिब्रान नासिर नाम के एक मानवाधिकार कार्यकर्ता ने उठाया. उन्होंने ट्विटर पर इन लड़कियों का विडियो शेयर किया. जिसमें में इस्लाम क़ुबूल करने पर सफाई दे रही हैं. एक और वीडियो में वो दो लोगों के साथ नज़र आ रही हैं. ये लोग वही हैं जिनके साथ इन लड़कियों का निकाह कराया गया था. उनमें से एक के मुताबिक ये लड़कियां इस्लाम से प्रभावित थीं.#Reena 14 & #Raveena 16 claiming they will fully accepted Islam. This can't be an excuse for Police. Cant ignore both girl are underage, were illegally married after conversion & both could be under immense pressure. For more on Forced conversions read https://t.co/7gT9vigqnz pic.twitter.com/vp6T2MzPtj
— M. Jibran Nasir (@MJibranNasir) March 22, 2019
जब तक लोगों को ये पता चला तो वो भड़क गए. नारेबाज़ी की. विरोध किया. तब जाकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की. किडनैप की गई लड़कियों के भाई ने FIR दर्ज कराई जिसमें उसने कहा है कि जिन लोगों ने उनकी बहन को अगवा किया है उनका उनके पिता से विवाद हो गया था. जिसका बदला लेने के लिए आरोपियों ने ऐसा किया. FIR में ज़बरदस्ती निकाह कराने के लिए केस दर्ज कराया गया. दोनों लड़कियां नाबालिग हैं इसलिए सिंध चाइल्ड मैरिज रेस्ट्रेंट एक्ट के तहत 18 साल से कम उम्र का हर नागरिक बच्चे की परिभाषा में आता है और उसकी शादी नहीं कराई जा सकती. वहीं दूसरी तरफ पुलिस से उस वायरल वीडियो का हवाला देकर मामले को रफादफा करने की कोशिश की जिसमें लड़कियां खुद कि मर्जी से इस्लाम कबूल करने की बात कह रही हैं.Thread @BBhuttoZardari #ForcedConversions. 2 sisters #Reena 14 #Raveena 16 were converted to Islam at Darga #BarchundiSharif in #Ghotki. As per Dargah girls wanted to convert to Islam since long influenced by it's teachings but 1st act after conversion was underage marriage pic.twitter.com/ztl3x13q6N
— M. Jibran Nasir (@MJibranNasir) March 22, 2019
लड़कियों के पिता की भी एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें वो ज़मीन पर बैठकर खुद को बेतहाशा पीट रहे हैं. कह रहे हैं, मुझे गोली मार दो. मैं यहां से नहीं जाऊंगा.Brother of #Reena and #Raveena along with the local Hindu Community in Ghotki protested their abduction on #Holi but the Police has tried to dismiss the matter by citing a video of the two sisters in which they claim they will fully converted to Islam. pic.twitter.com/NC9dL49Lxc
— M. Jibran Nasir (@MJibranNasir) March 22, 2019
मामला कितना गंभीर है इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर इंडियन हाई कमिशनर से रिपोर्ट मांग ली है.Two #Hindu children #Reena & #Raveena were forcefully converted to #Islam and married off to older men in #Sindh. Their father is weeping in a police station but to no avail.
“You can kill me, I had the patience, but now I won’t leave. Shoot me, shoot me.” pic.twitter.com/GQDeTxlnls — Dr. Asim Yousafzai (@asimusafzai) March 23, 2019
पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों यानी हिंदुओं के साथ ज्यादतियां होती हैं. ये बात किसी से छिपी नहीं है, वक़्त बेवक्त ऐसी खबरें आती रहती हैं जब मुस्लिम बाहुल इलाकों में अल्पसंख्यकों को परेशान किया गया हो. कई बार ये घटनाएं इतनी छोटी होती हैं कि उनपर किसी का ध्यान नहीं जाता. लेकिन इस बार मामला पाकिस्तान के वजीर-ए-आज़म तक जा पहुंचा है. भारत के बिगड़े हुए ताल्लुकात का तकाज़ा है तो उन्होंने में जवाब देने में देरी नहीं लगाई. मामले की गंभीरता समझते हुए जांच के आदेश दे दिया है. पाकिस्तान में हिंदुओं का धर्म परिवर्तन ऐसी समस्या है जिसके खिलाफ काफी लोग पहले भी आवाज़ उठा चुके हैं. पाकिस्तान के पीएम भी अपनी इलेक्शन रैलियों में सबको साथ लेकर चलने की बात कह चुके हैं. खासकर अल्पसंख्यकों को. अब देखना है कि इस मामले को वो अंजाम तक पहुंचाते हैं या नहीं. बस रिपोर्ट्स का इंतजार है. ये पहली बार नहीं है: पाकिस्तान में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. वहां के लोगों ने इसके खिलाफ आवाज़ भी उठाई है. कमाल सिद्धिकी भी उन्हीं लोगों में से एक हैं, पाकिस्तान के एक अख़बार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून में उन्होंने एक लेख लिखा है. इसका टाइटल है - व्हाट अ शेम. इसमें वो पाकिस्तान में चल रहे इस धर्म परिवर्तन मुहीम का पर्दाफाश करते हैं. पहले वो किडनैपिंग वाले गोरखधंधे के बारे में बताते हुए कहते हैं कि ये खतरनाक है. फिर बताते हैं कि ये होता कैसे है. कमाल लिखते हैं.I have asked Indian High Commissioner in Pakistan to send a report on this. @IndiainPakistan Two Hindu girls abducted on Holi eve in Pakistan's Sindh https://t.co/r4bTBSoy9d via @TOIWorld
— Chowkidar Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) March 24, 2019
किसी लड़की के किडनैप होने के बाद जो भी होता है वो सब ड्रामा है. परिवार वाले मदद के लिए इधर उधर भागते हैं. वहीं सरकारी मशीनरी अगवा करने वालों का साथ देती है. काफी भागदौड़ के बाद FIR दर्ज कर ली जाती है लेकिन तब तक दरगाह भारचुंदी के पीर 'कन्वर्शन सर्टिफिकेट' जारी करके उनकी शादी करा देते हैं. जब तक पुलिस उनका 'पता' लगाती है तब तक सारी कानूनी कार्रवाई पूरी कर ली जाती है.इस मामले में भी कुछ कुछ ऐसा ही हुआ. अब जिन्हें ये लग रहा है कि इस मामले में लड़कियों ने धर्म अपनी मर्जी से बदला है वो शायद गलत भी हो सकते हैं क्योंकि कमाल सिद्दिकी ने इस साजिश का पर्दाफाश पहले ही कर दिया है. वो लिखते हैं-
किडनैप करने वालों के दबाव में या समाज में अपनी बदनामी के चलते वापस ना जा पाने वाली लड़कियां ऐसे बयान दे देती हैं कि वो अपनी मर्जी से भागी हैं. ऐसे में कोर्ट कुछ नहीं कर पाटा और उसे किडनैपर्स को छोड़ना पड़ता है.पाकिस्तान के लिए ये शर्मसार कर देने वाली घटना है. अगर इस बार कोई कदम नहीं उठाया गया तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाक पीएम की छवि निश्चित तौर पर ख़राब होगी.
वीडियो देखें:पाकिस्तान में नहीं दिखाया जाएगा IPL 2019

