गांजे के ओवरडोज से जाग गई आत्मा, किया पुलिस को फोन
अमेरिका के नए नशेड़ी. बहक गए गांजा सूंघ कर. पुलिस को कबूल दिया कि हम स्मगलिंग कर रहे थे.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
कौन कहता है कि नशा आदमी को खराब करता है. कभी कभी आदमी नशे में ऐसी भयंकर इंसानियत टपका जाते हैं कि जो सुने आंसू निकल आएं. ऐसा ही एक किस्सा हुआ है अमेरिका के रेक्सबर्ग शहर में. इन दो नशेड़ियों की कहानी सुन कर आप खुद को इमोशनल होने से रोक नहीं पाएंगे.
23 जनवरी को लीलैंड आयला डोलिएंट और हॉलैंड स्वॉर्ड नाम के दो बंदों ने 911 पर पुलिस को फोन किया. कि साब हम लास वेगास से निकले हैं मोंटाना के लिए. हमारे पास 20 पाउंड मारिजुआना है. मारिजुआना समझते हो न. हां वही गांजा. तो भैया रेक्सबर्ग पुलिस पहुंची और उनको धर लिया.
पुलिस ने जब इनको पकड़ा तो पाया कि इनको कोई आकाशवाणी नहीं हुई थी. कि ऐसा करो अन्यथा अनर्थ हो जाएगा वत्स. ये गांजा लाद के जा रहे थे. रास्ते में सोचा लादते तो रोज हैं. क्यों न आज थोड़ा खींच के देखें. बस धर के सुड़क दिया. ओवर हो गया. जब कुछ समझ नहीं आया तो आत्मा जाग गई और पुलिस को बुला कर सारा जुर्म कबूल दिया.
ये ऑडियो सुनो. क्या पता कुछ समझ में आ जाए.
https://www.youtube.com/watch?v=OeGpaA2JSpM

