महाराष्ट्र के सतारा में 'विभाग्य साहित्य सम्मेलन' हो रहा है. वही जिसमें पढ़े-लिखेलोग शामिल होते हैं. बड़ी ज्ञान-श्यान की बातें होती हैं, मगर साहित्य सम्मेलनों मेंकुछ ऊंट-पटांग हरकतें करने वाले भी शामिल हो जाते हैं. तो हुआ ये है कि दो दलितराइटर थे, उन्होंने अपनी बात रखी. उससे कुछ लोग चिढ़ गए. तो होना तो ये चाहिए था किउन राइटर की बात का जवाब तर्क से दिया जाता. मगर ये कमबख्त 'भावना' जो है न, वोशायद अक्ल को खा जाती है. बस उन दोनों दलित राइटर को सम्मेलन से बाहर का रास्तादिखा दिया गया. ये दो राइटर हैं प्रज्ञा पवार और रावसाहेब कास्बे. सतारा के पाटनमें महाराष्ट्र साहित्य परिषद ने दो दिन का साहित्य सम्मेलन कराया. कई राइटर औरइन्टलेक्चुअल लोग शामिल हुए. प्रज्ञा पवार प्रोग्राम की सदारत कर रही थीं . औररावसाहेब कास्बे सम्मेलन की शुरुआत करने आए थे.ये कहा था दलित राइटर नेदलित राइटर और थिंकर दया पवार की बेटी हैं प्रज्ञा पवार. उन्होंने सम्मेलन मेंइंटोलरेंस पर बात की. इकोनॉमिक टाइम से बातचीत में प्रज्ञा पवार ने बताया कि मैंनेइंटोलरेंस पर बात करते हुए लोगों के डबल स्टैंडर्ड की बात की. उनका कहना था किकोपर्डी रेप के केस में मराठा कम्युनिटी मार्च निकलती है, लेकिन जब दलित औरतों परजुल्म होता है तो वो चुप रहते हैं. कास्बे ने अपनी स्पीच में कहा कि कैसे मराठा औरब्राह्मण कम्युनिटी का एक वर्ग मराठा वीर शिवाजी की राजा के तौर पर ताजपोशी केखिलाफ था. प्रज्ञा पवार ने कहा कि उन्हें पता चला कि उनकी और कास्बे की स्पीच सेभीड़ गुस्से में थी. जबकि कास्बे ने जो भी कहा वह हिस्टोरिकल फैक्ट है. और कईइतिहासकारों ने भी उसका जिक्र किया है. इस विरोध की वजह से शिवाजी को अपनी ताजपोशीके लिए काशी से एक पंडित को लाना पड़ा था. प्रज्ञा और कास्बे की स्पीच को सम्मेलनमें काफी सराहा गया था लेकिन रात में पता नहीं क्या गड़बड़ी हुई कि करीब डेढ़ सौ लोगोंने उनके गेस्ट हाउस को घेर लिया. उन लोगों ने कास्बे को धमकाया और माफ़ी मांगने कोकहा. प्रज्ञा ने बताया कि सम्मेलन कराने वालों ने भीड़ को उस मंजिल पर जाने से रोकदिया, जहां पर वो रुकी हुई थीं. इसके बाद प्रज्ञा और कास्बे को सतारा छोड़ने के लिएकहा गया. अगले दिन भी दोनों राइटर को प्रोग्राम में शामिल होना था. हंगामा हुआ तोवो प्रोग्राम में शामिल नहीं हुए. प्रज्ञा को बाद में पता चला कि शिवसेना के एकनेता शंभुराज देसाई ने पुलिस में शिकायत की है, जिसमें कहा गया था कि इन राइटर नेअपनी स्पीच में राष्ट्रीय हस्तियों का अपमान किया है.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ेंमहान नहीं था अशोक, इतिहास का सबसे बड़ा झूठ बेपर्दा हुआदलित आदमी ने चक्की पर गेहूं को छुआ तो गुरुजी ने गला काट दियादयाशंकर सिंह ने मायावती के बारे में फिर कही ये घटिया बात