The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Two children were tied with iron chains in Alwar

मदरसे में जंजीर से बांध रखे थे बच्चे

अलवर का मामला है. बच्चे मदरसे में रहना नहीं चाहते थे. तो मौलवी साब ने ये अफलातूनी आइडिया निकाला.

Advertisement
pic
27 फ़रवरी 2016 (अपडेटेड: 27 फ़रवरी 2016, 08:40 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
अलवर के एक मदरसे में दो स्टूडेंट्स को लोहे की जंजीरों में जकड़ दिया. ताकि वो भाग कर घर न चले जाएं. शुक्रवार को जुम्मे की नवाज के बाद दोनों भाई फिर भाग निकले. रेलवे स्टेशन जा रहे थे. बेड़ियों में जकड़े. लोगों ने देखा तो पुलिस बुला ली. अलवर जिले में है रामगढ़. वहां रसगन के रहने वाले दो भाई पढ़ते हैं. नाम हैं शाहिद और मुशर्रफ. तीन महीने हो गए पढ़ते हुए. कुछ दिन पहले दोनों भाग कर घर पहुंच गए. घर वालों ने पहले कायदे से ठोंका. फिर वापस मदरसे पहुंचा गए. मौलवी साहब बहुत बड़े वाले. बच्चों को जानवर बांधने वाली जंजीर से बांध कर ताला डाल दिया. इन बच्चों को साथ लेकर पुलिस मदरसा पहुंची. देखा कि आठ बच्चों को जंजीर में जकड़ा गया था. वो बेचारे बच्चे मदरसे में रहना नहीं चाहते. पुलिस मामले को सुलटाना चाह रही थी. लेकिन फर्स्ट इंडिया पर ये खबर चल गई. तब पुलिस की सिट्टी पिट्टी गुम. दौड़ कर मौलवी अयूब खान को अरेस्ट किया. जुवेनाइल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज और जांच चालू हो चुकी है. ये अफलातूनी आइडिया निकाल कर बच्चों को क्या पढ़ाना चाह रहे थे मौलवी जी. ये तो मौलवी जानें, लेकिन उनकी पढ़ाई जेल में अच्छी होगी.

Advertisement

Advertisement

()