The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • two cheetah released into larger enclosure at kuno national park madhya pradesh

नामीबिया से आए दो चीतों ने छूटते ही ऐसा क्या किया कि PM मोदी को बोलना पड़ा - "अच्छी खबर!"

वन अधिकारी खुश हो गए!

Advertisement
cheetah kuno national park mp
कूनो नेशनल पार्क में चीते.
pic
धीरज मिश्रा
7 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 7 नवंबर 2022, 05:24 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में दो चीतों को अब छोटे घेरा से निकाल कर एक बड़े घेरा में छोड़ा गया है. चीतों ने छूटते ही अपना पहला शिकार किया है.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक ये चीते अभी तक क्वारंटीन में थे. यहां से छूटते ही 24 घंटे के भीतर उन्होंने अपना पहला शिकार किया है. वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि चीता ने एक चीतल (हिरण) का शिकार किया है.

रिपोर्ट के मुताबिक इन दो चीतों के नाम- फ्रेडी और एल्टन है. इन्हें बीते 5 नवंबर को जंगल के एक बड़े घेरे में छोड़ा गया है. वे करीब 50 दिन से क्वारंटीन में थे. एक वरिष्ठ अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया,

Image embed

वन अधिकारियों ने कहा कि अभी तो फ्रेडी और एल्टन को ही छोड़ा गया है लेकिन जल्द ही बाकी चीतों को भी बड़े घेरों में छोड़ा जाएगा. कई कैमरों की मदद से इन पर नजर रखी जा रही है. वन अधिकारी एक मादा चीता आशा पर भी नजर बनाए हुए हैं, जिसे लेकर ये अनुमान जताया गया था कि वह गर्भवती है. आशा को 10 नवंबर को जंगल में छोड़ा जाएगा.

मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर 17 सितंबर को नामीबिया से 8 चीते भारत में लाए गए थे. इसमें 5 मादा और 3 नर चीता है. साल 1952 में भारत में चीता को विलुप्त घोषित कर दिया गया था.

नामीबिया से लाए गए नर चीतों की उम्र 4.5 साल से 5.5 साल है, जबकि पांच मादा चीतों की उम्र 2 से 5 साल के बीच है.

Image embed

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चीतों को बड़े क्षेत्र में छोड़ने पर खुशी जाहिर की. उन्होंने ट्वीट कर कहा,

Image embed

उन्होंने कहा कि ये खुशी की बात है कि सभी चीते स्वस्थ हैं और अच्छे से खुद को माहौल के अनुरूप ढाल रहे हैं.

वीडियो: दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ने आई बेटी तो पिता फफक कर क्यों रो पड़े?

Advertisement

Advertisement

()