The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • two accused of gangrape of iit bhu student got bail allahabad high court released from jail

IIT-BHU गैंगरेप केस: क्या जमानत पर छूटे आरोपियों का BJP विधायक ने केक काटकर स्वागत किया?

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपी कुणाल पांडेय और अभिषेक चौहान को रिहा कर दिया. दोनों युवकों का घर पहुंचने फूल माला से जोरदार स्वागत किया गया.

Advertisement
pic
1 सितंबर 2024 (अपडेटेड: 1 सितंबर 2024, 10:42 PM IST)
two accused of gangrape of iit bhu student got bail allahabad high court released from jail
वाराणसी के IIT-BHU में बीटेक छात्रा से गैंगरेप के आरोपियों को 7 महीने बाद जमानत मिल गई. (तस्वीर-सोशल मीडिया)
Quick AI Highlights
Click here to view more

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या मामले पर पूरे देश में आक्रोश है. इस तरह के अपराध चिंता का विषय हैं. इस बीच IIT-BHU की छात्रा से गैंगरेप के आरोपियों के स्वागत की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. IIT-BHU में बीटेक छात्रा से गैंगरेप के 3 आरोपी में से दो को 7 महीने बाद जमानत मिल गई. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपी कुणाल पांडेय और आनंद उर्फ अभिषेक चौहान को रिहा कर दिया. दोनों आरोपी जब घर पहुंचे तो उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया. 

हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद आरोपी कुणाल को 24 अगस्त और आनंद को 29 अगस्त को छोड़ा गया. आनंद जब घर पहुंचा तो उनका जोरदार स्वागत किया गया. दोनों आरोपियों के घर अगल-बगल हैं. इस बीच दोनों आरोपियों की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है जिसमें वराणसी के BJP विधायक सौरभ श्रीवास्तव उन्हें केक खिलाते नज़र आ रहे हैं. तस्वीर वायरल होते ही लोगों ने बीजेपी विधायक को घेर लिया.

आरोपियों की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. AAP विधायक नरेश बाल्यान ने X पर आरोपियों की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा,

“ये नया भारत है. ये दोनों दरिंदे UP सरकार की लचर पैरवी के कारण जेल से छूट गए. फोटो में जो केक लगा रहा है दोनों के मूंह पर वो बनारस से भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव है. इन्हीं के दम पर तीनों बलात्कारी 2 महीने तक बचते रहे. दोनों संगीन धाराओं के बावजूद सात महीने में छूट गए. घर लौटने पर अभियुक्तों का स्वागत किया गया. कुणाल पांडेय और आनंद उर्फ अभिषेक चौहान के मुंह पर केक मल रहे बीजेपी विधायक के चेहरे की खुशी देखिए. खैर विधायक सौरभ श्रीवास्तव भी किसी बेटी के पिता होंगे, किसी बहन के भाई होंगे, किसी मां के बेटे होंगे, किसी पत्नी के पति होंगे, बस इंसान नहीं होंगे ये.”

@bh! Singh Lakhimpur Kheri नाम के यूजर ने लिखा,

“मजे हो रहे हैं…IIT-BHU में गैंगरेप का आरोपी घर लौटकर केक काट रहा है.. बेशर्म और भ्रष्ट सिस्टम...आम लोग, अपनी बेटियों का ख्याल रखें.”

IIT BHU
सोशल मीडिया यूजर ने कहा आरोपियों के मजे ही मजे है..

आबिद शेख नाम के यूजर ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए लिखा,

“योगी जी कहते हैं, महिलाओं को छेड़ा तो अगले चौराहे पर यमराज मिलेगा, लेकिन यहां तो गन पॉइंट पर अपहरण कर गैंगरेप करने वाले बलात्कारियों को न यमराज दिखा. न बुलडोजर चला, और न ही जेल ज्यादा दिन रख पाई. वाकई, UP की कानून व्यवस्था बे मिसाल है.”

BJP विधायक ने क्या कहा?

आरोपियों को केक खिलाते BJP विधायक सौरभ श्रीवास्तव की फोटो पर उनकी प्रतिक्रिया आई है. आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक विधायक सौरभ ने बताया कि जो तस्वीर वायरल हो रही है वह पुरानी है. उस समय कोरोना काल था. उन्होंने कहा कि फोटो में दिख रहा है कि वह मास्क लगाए हुए हैं. सौरभ ने आगे कहा कि कार्यकर्ता परिवार का सदस्य होता है. एक कार्यक्रम के दौरान अभिषेक चौहान का केक काटा गया था. उन्होंने ये दावा भी कर दिया कि तीनों आरोपियों से कोई वास्ता नहीं है.

क्या था मामला?

1-2 नवंबर, 2023 की दरमियानी रात BHU की एक छात्रा अपने एक साथी के साथ BHU कैंपस में ही कहीं जा रही थी. तभी कृषि संस्थान के पास एकांत जगह पर बाहरी युवकों ने दोनों को घेर लिया. उन्होंने छात्र और छात्रा को अलग किया, फिर छात्रा का यौन उत्पीड़न किया. पीड़िता ने बताया था कि उन लोगों ने ‘जबरन छात्रा के कपड़े उतरवाए’. मारपीट कर छात्रा का मोबाइल छीन लिया. उसकी तस्वीर भी खींची थी.

ये भी पढ़ें- मेला देखा, शराब पी, गैंगरेप के बाद MP में किया चुनाव प्रचार, IIT BHU मामले में और क्या पता चला?

छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना के बाद से BHU के छात्रों ने एक बड़ा आंदोलन किया था. पुलिस CCTV फुटेज और पीड़ित के बयान पर तीनों आरोपी को दो महीने बाद 30 दिसंबर 2023 को गिरफ्तार किया था. जिसमें अभिषेक चौहान, कुणाल पांडेय और सक्षम पटेल शामिल थे. आरोपियों ने पूछताछ में बताया था कि घटना के वो शहर छोड़कर मध्य प्रदेश चले गए थे. वहां चल रहे विधानसभा चुनाव के प्रचार में शामिल हो गए. तीनों आरोपी BJP IT सेल से जुड़े थे. घटना के बाद BJP ने तीनों के पार्टी से निष्कासित कर दिया था.

 

वीडियो: गाज़ियाबाद में नाबालिग से रेप पर भड़के लोग, पीड़िता के पिता का बयान सामने आया

Advertisement

Advertisement

()