दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण हर दिन रिकॉर्ड बना रहा है. प्रदूषण पर जमकर राजनीति होरही है. प्रदूषण को लेकर संसद की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक बुलाई गई तो सिर्फ 4सांसद पहुंचे. इस मीटिंग में 25 सांसदों को बुलाया गया था. कई सीनियर अधिकारियों केनहीं पहुंचने की वजह से दिल्ली में एयर पॉल्यूशन के मामले पर बातचीत नहीं होसकी. इंडिया टुडे की रिपोर्टर प्रीति चौधरी का ट्वीट देखिए.The urban development Parliamentary committee meet on pollution cancelledbecause of the 25 MP’s invited only 4 turned up! The likes of @GautamGambhir#HemaMalini @mjakbar #KumarKetkar #KalyanBanerjee along with MCD and DDAofficials had better things to do! pic.twitter.com/7mdjl433rt— Preeti Choudhry (@PreetiChoudhry) November 15, 2019 इस बैठक में न पहुंचनेवालों में पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर भी रहे. 14नवंबर से भारत और बांग्लादेश के बीच सीरीज़ का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है औरगंभीर वहीं कमेंट्री करने पहुंचे हैं. अब इसी मसले पर ट्विटर पर उनकी जम करट्रोलिंग हो रही है. #ShameOnGautamBambhir इंडिया में ट्विटर पर टॉप ट्रेंड कर रहाहै. 15 नवंबर की सुबह पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने ट्वीट किया जिसमें गौतमगंभीर पोहा और जलेबी खाते दिखे.Kabhi pohe se teekhe, kabhi jalebi se meethe ... wonderful start to the day inIndoor, where we had breakfast outdoor 😛 pic.twitter.com/DxIPtNqYi7— VVS Laxman (@VVSLaxman281) November 15, 2019 ट्विटर पर लोग जमकर गंभीर कोखरी-खोटी सुना रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि गंभीर को अपने लोकसभा क्षेत्र के लोगोंका कोई ख्याल नहीं है. उन्हें बस पैसे कमाने से मतलब हैं, दिल्ली के लोगों से नहीं.आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के नेता भी गंभीर को घेर रहे हैं. आम आदमी पार्टी ने कईट्वीट करके दिल्ली में प्रदूषण को लेकर गंभीर की गंभीरता पर सवाल उठाए हैं.दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो हफ्ते से जहरीली धुंध फैली हुई है. इस मसले पर दिल्ली,हरियाणा और पंजाब जैसे राज्य एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. बाद में गौतम गंभीर नेसफाई जारी की है. उन्होंने बयान जारी कर कहा है कि वो अपने लोकसभा क्षेत्र में कईविकास कार्य करवा रहे हैं और बड़े एयर प्यूरीफायर लगवाने पर विचार कर रहे हैं. मेरामूल्यांकन मेरे द्वारा करवाए जा रहे काम के आधार पर किया जाना चाहिए. न्यूज़ एजेंसीANI का ट्वीट देखिए.BJP MP and former cricketer Gautam Gambhir issues a statement on him missing theParliamentary Standing Committee of Urban Development meeting today, in Delhi.pic.twitter.com/FN3ETzmg07— ANI (@ANI) November 15, 2019--------------------------------------------------------------------------------वीडियो- तेजस एक्सप्रेस ने कमाई की, जबकि ट्रेन की कई सीट रोज़ खाली जाती हैं