ट्विटर मज़ेदार जगह है. यहां हर कोई है. जो नहीं है आने की सोच रहा है. जो सोच भीनहीं रहा है, अस्तित्व में ही नहीं है. हां, वो रणबीर कपूर हो तो बात अलग है. ;)खैर, अब तो पुलिस-प्रशासन भी कुछ बढ़िया काम करता है तो ट्विटर पर डाल देता है.'नेकी कर दरिया में डाल' वाली कहावत की जगह 'नेकी कर ट्विटर पर डाल' ने ले ली है.एक ट्विटर यूज़र ने उत्तर प्रदेश पुलिस के आधिकारिक हैंडल पर ट्वीट करते हुएमुरादाबाद टैक्सी स्टैंड की वजह से लोगों को हो रही दिक्कत के बारे में बताया.टैक्सी स्टैंड पर मौजूद टैक्सी चालक लड़ाई झगड़ा कर रहे थे और शराब पी रहे थे. पुलिसने इस मामले का संज्ञान लेते हुए तुरंत कार्रवाई की. मुरादाबाद पुलिस ने उस टैक्सीस्टैंड पर से 10 लोगों को गिरफ्तार किया. इस पूरे मामले का एक छोटा सा वीडियो बनाकरउत्तर प्रदेश पुलिस ने ट्वीट किया. असल में वो थोड़ा फुटेज खाना चाह रहे थे. औरइसमें कोई बुराई भी नहीं है. अभी कुछ दिन पहले ही एक बच्चे को नुमाइश दिखाने के लिएभी यही लोग उसे ले गए थे. खैर, मुद्दे की बात ये है कि मुरादाबाद वाले ट्वीट पर अभयगुप्ता नाम के एक ट्विटर यूज़र ने पुलिस से कहा कि एक शख्स अपनी ताकत का इस्तेमालकरते हुए अपने ख़िलाफ़ 22 साल पुराने केस को बंद करवाने की कोशिश कर रहा है. पुलिस नेतुरंत ही इसपर भी जवाब दिया और कहा कि अपनी समस्या के बारे में संक्षेप में बताएं.अब अभय ने तुरुप का इक्का निकाला और उतर प्रदेश पुलिस को ट्रोल कर दिया. उसने कहाकि ऐसा करने वाले शख्स का नाम योगी आदित्यनाथ है और वो उत्तर प्रदेश का चीफ़मिनिस्टर है. इसके साथ ही उसने उस खबर का लिंक भी शेयर किया जिसमें बताया गया थायोगी आदित्यनाथ पर चल रहा 22 साल पुराना मुकदमा हटा दिया जाएगा. उत्तर प्रदेश पुलिसने अभी तक इस ट्वीट का कोई जवाब नहीं दिया है. हां, इसके स्क्रीनशॉट ज़रूर चल रहेहैं. ट्विटर एक ऐसी जगह है जहां 'सावधानी हटी, दुर्घटना घटी' वाला मामला सबसेज़्यादा चलता है. उत्तर प्रदेश पुलिस फिलहाल इसका ताज़ा शिकार हुई है.-------------------------------------------------------------------------------- ये भी पढ़ें:अंकित तोमर आपके लिए मर गया, आपको पता चला?बीजेपी मंत्री के जनता दरबार में जहर खाकर पहुंचा व्यापारी, आईसीयू में भर्तीपापा की शिकायत करने पहुंचे बच्चे के साथ पुलिस ने जो किया वो दिल खुश कर देगायूपी के मंत्री बोले- भगवा रंग से ऊर्जा मिलती है और कुछ घंटे बाद रंग गायबडॉनल्ड ट्रम्प की यौन मानसिकता के बारे में खुलने वाला ये सबसे घटिया राज़ है2018 की वो 24 हिंदी फिल्में जो मस्ट वॉच हैं!'हमारे जवान सियाचिन में तैनात हैं और तुम...', बोलने का ये असर पड़ा हैमंडे मरा हुआ लग रहा है तो इसे पढ़ लो, जी जाओगे-------------------------------------------------------------------------------- वीडियो भी देखो: