The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Twitter trolls paste the same tweet all over the place in order to shut those questioning the government on OROP

पूर्व सैनिक की खुदकुशी का एजेंडा पूछने वाले कॉपी-पेस्ट के चक्कर में बन गए रिश्तेदार

कहते हैं सैनिक की मौत पर राजनीति न हो. झूठ चलेगा?

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
केतन बुकरैत
3 नवंबर 2016 (Updated: 3 नवंबर 2016, 05:45 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
एजेंडा क्या है भाई? ये सवाल बुधवार शाम ट्विटर पर फैला रहा. ट्विटर पर कुछ भी मौजूद नहीं होता. वो सिर्फ़ फैलता है. कल ये फैला. वन रैंक वन पेंशन स्कीम में हुई अनदेखी से नाराज़ पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रेवाल ने सुसाइड कर लिया. जिसके बाद सरकार पर सवाल उठने लगे. इधर बयान तो उधर बयान. बयानबाजी चालू रही. बड़ी देर तक. अरविन्द केजरीवाल और राहुल गांधी भी न्यूज़ में रहे. केजरीवाल और राहुल गांधी, दोनों को गिरफ़्तार किया गया. ट्वीट शुरू हुए. सोशल मीडिया कहां से पीछे रहता? मामला चालू हुआ. और फिर दोनों ओर की सेनाएं भिड़ गयीं. ये सोचकर कि अगले को नीचा दिखाना ही है. दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ़ जुटी हुई थीं. इसी बीच एक पैटर्न नजर आया. उन लोगों का पैटर्न जो वन रैंक वन पेंशन मामले में सरकार को डिफेंड कर रहे थे. और पैटर्न बेहद मजेदार. एक ही जैसे ट्वीट्स. एक ही जैसे क्या, लगभग एक ही ट्वीट्स. मानो कोई सेना काम कर रही हो. जिन्हें सर्कुलर जारी किया गया हो. जिसमें दिया हो कि ऐसा ऐसा करना है. और उन्होंने वैसा ही वैसा कर दिया. बस गलती ये की कि कॉपी पेस्ट कर दिया. थोड़ी क्रियेटिविटी दिखाते तो बात चल पड़ती. इसमें को-ऑर्डिनेशन की कमी लगती है. आज समझ में आ गया शिब्बू मामा काहे को-ऑर्डिनेशन पर इतना जोर देते हैं. हुआ ये कि ट्विटर आर्मी ने एक के बाद एक ट्वीट करने शुरू किये. वन रैंक वन पेंशन की सक्सेस स्टोरी की दुहाई संलग्न थी. सभी गवाह बने हुए थे. लेकिन आपस में बातचीत नहीं की. सबने वही एक चीज़ पेल दी. शुरुआत हुई शिखा भट्टाचार्या से.

गवाह 1

ट्विटर पर @crackwit  नाम का हैंडल है. कहने लगीं कि 'न मालूम काहे की कुकुर झौं-झौं हो रही है. मेरे पति की पेंशन तो लगभग डबल हो चुकी है.' शिखा जी के बारे में बता दें कि ये दुबई में रहती हैं. ट्वीट देखिये: shikha tweet समय बीता. लोग उत्सुक हुए. इनकी प्रोफाइल खंगाली गयी. एक और सामान मिला. मसाले से लैस. shikha old tweet ठीक 14 दिन पहले शिखा जी के हसबैंड की पेंशन 25% बढ़ी हुई थी. इन 14 दिनों में उनके हसबैंड की पेंशन लगभग 75% और बढ़ गयी. कमाल है! मैं भी दुबई शिफ्ट हो जाता हूं. हालांकि इनकी प्रोफाइल से ये ट्वीट डिलीट किया जा चुका है.

गवाह 2

अब यहां से शुरू हुई गड़बड़ी. एक जने थे सुबोध श्रीवास्तव. बिना सोचे समझे ट्वीट सटा दिया. कहने लगे मेरे हसबैंड की पेंशन डबल हुई है. हाय राम! मोदी जी के देश में सेम सेक्स मैरिज! हाय राम! subodh

गवाह 3

अब आये सामने मिस्टर चिराग. इनके साथ भी अच्छा काम हुआ. नेक काम हुआ. इनके भाई की पेंशन लगभग डबल हो गयी. बाकी सब एकदम सेम टू सेम. मजेदार बात ये कि इन्होंने एक ट्वीट नहीं किया. धकापेल ट्वीट पर ट्वीट. chiraag tweets (1) chiraag tweets (2) chiraag tweets (3) chiraag tweets (4) chiraag tweets (5)

गवाह 4

आओ दुल्हन अब आगे बढ़ो जी. क्यूंकि है बारी बनर्जी जी की. सबके दिल में इनका राज. कॉपी पेस्ट इनका अंदाज! इनके दोस्त के पिता की पेंशन बढ़ी थी. देखें: banarjee tweet

स्टोरी की तहकीकात - एजेंडा क्या है?

तो ये थी सक्सेस स्टोरी जो चली बुधवार को ट्विटर पर. अब इसमें छानबीन करते हैं. कुछ चीज़ें इनमें कॉमन हैं: 1. WTF is wrong? ये सभी ट्वीट्स में लिखा हुआ है. WTF में F किस मुद्दे को उठाता है, हम सभी उससे अनभिज्ञ नहीं हैं. 2. Agenda kya hai bhai? ये भी सभी ट्वीट्स में लिखा है. और इसी कारण Agenda kya hai bhai? ट्विटर पर ट्रेंड करता हुआ मिला. मगर इसी बीच एक आदमी मिला. एकदम भौंचक. मन तो किया इसको सीआइडी में भेज दें. इतिहास में पहली बार कोई एसीपी प्रद्युम्न को टक्कर दे रहा था. नाम है अमित ठाकुर. उसने बिलकुल ग्राउंड लेवल पर जाकर तफ्तीश की और ढूंढ निकाला कि आखिर एजेंडा है क्या. शिखा के पति की पेंशन लगभग डबल हुई थी. वैष्णवी के दोस्त के पिता की पेंशन लगभग डबल हुई थी. चिराग के भाई की पेंशन लगभग डबल हुई थी. सुबोध के पति की पेंशन लगभग डबल हुई थी. इस क्रम में जनाब अमित ठाकुर ने अपनी बुद्धि भिड़ाई और सारी मिस्ट्री सॉल्व कर डाली. उनके मुताबिक़ - "शिखा भट्टाचार्य का पति, चिराग का भाई है जो वैष्णवी बैनर्जी के दोस्त का बाप है और जिसकी बीवी का नाम सुबोध श्रीवास्तव है."  [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/photo.php?fbid=10208223946456077&set=a.1643023115179.2086193.1224882637&type=3&theater"]
  ये भी पढ़ें:

OROP के लिए सुसाइड करने वाले फ़ौजी ने जहर खाने के पांच मिनट बाद किया था आखिरी कॉल

राहुल गांधी, फौज के साथ सबसे बड़ा धोखा आपके मम्मी, पापा और दादी ने किया है

Advertisement

Advertisement

()