The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Twitter Trends ModiExposesModi And Points Out All The contradictions claims of the PM before and after he assumed office

कांग्रेस ने मोदी के खिलाफ मोदी को ही ला खड़ा किया

ट्विटर पर #ModiExposesModi ट्रेंड से घेरने की कोशिश की.

Advertisement
pic
5 जून 2020 (अपडेटेड: 5 जून 2020, 04:20 PM IST)
Img The Lallantop
कांग्रेस ने पीएम मोदी को उनकी कही गई पुरानी बातों से उन्हें घेरने की कोशिश की.
Quick AI Highlights
Click here to view more
5 जून को ट्विटर पर #ModiExposesModi ट्रेंड हुआ. ट्रेंड कांग्रेस ने कराया था. कांग्रेस ने मोदी के खिलाफ मोदी को ही ला खड़ा किया. कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी के पीएम बनने से पहले और पीएम बनने के बाद जरूरी मुद्दों पर उनके नजरिए को फोटो, वीडियो और मीम के जरिए लोगों के सामने रखा. कांग्रेस ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए. खास तौर पर चीन के मुद्दे पर पीएम मोदी को घेरा. कांग्रेस ने एक फोटो शेयर किया. इस पर लिखा था- उन्होंने क्या कहा था और अब क्या कर रहे हैं. मोदी ने कहा था, राष्ट्र की सुरक्षा खतरे में है. चीन हमारी सीमा में घुस गया और हम चुपचाप देखते रहे. कांग्रेस ने इसी फोटो के दूसरे हिस्से में मोदी की परदे से झांकते तस्वीर लगाई है. लिखा है कि चुपचाप देखते हुए. दरअसल सीमा पर इस समय चीन और भारत के बीच विवाद चल रहा है. अच्छी-खासी संख्य़ा में चीन के सैनिक सीमा पर मौजूद हैं. भारत के सैनिक भी तैनात हैं. लेकिन दोनों देशों का मानना है कि सीमा विवाद के मुद्दे को बातचीत से हल कर लिया जाएगा. इसके अलावा कांग्रेस ने कई मुद्दे पर पीएम को घेरा. गरीबी पर वीडियो शेयर करते हुए हमला बोला. कुछ और ट्वीट देखिए. कांग्रेस ने इस हैशटैग के जरिए लोगों को ये बताने की कोशिश की कि पीएम बनने से पहले मोदी कैसे हर मुद्दे पर यूपीए-2 की सरकार को घेरते थे. हर मुद्दे पर, चाहे वो विदेश नीति हो, गरीबी हो, आधार कार्ड हो, जीएसटी हो, मोदी के पास समाधान होता था. लेकिन पीएम बनने के बाद वह अपनी ही बातों को भूल गए हैं. हालांकि ये पहला मौका नहीं है, जब कांग्रेस ने पीएम को उन्हीं की पुरानी बातों को याद दिलाकर घेरने की कोशिश की है.
गूगल ने प्ले स्टोर से 'Mitron' और 'रिमूव चाइना ऐप्स' को हटाने का कारण बताया है

Advertisement

Advertisement

()