The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Twitter shareholders meet amid Elon Musk's takeover drama

ट्विटर के बड़े लोग मीटिंग में थे, एलन मस्क ने गलत काम कर दिया!

न्यूयॉर्क में बुधवार, 25 मई को ट्विटर के शेयर होल्डर्स की बैठक हुई

Advertisement
pic
26 मई 2022 (अपडेटेड: 26 मई 2022, 07:41 PM IST)
Twitter shareholders meet amid Elon Musk's takeover drama
बाएं- पराग अग्रवाल, दाएं- एलन मस्क (फोटो- आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

न्यूयॉर्क में बुधवार, 25 मई को ट्विटर के शेयर होल्डर्स की बैठक (Twitter Shareholder Meeting) हुई. हैरानी का बात है कि मीटिंग में उद्योगपति एलन मस्क (Elon Musk) के इस कंपनी को खरीदने के 44 अरब डॉलर के सौदे को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई.

सीईओ पराग अग्रवाल ने बैठक के दौरान कहा-

‘ऑफिसर ट्विटर के सौदे या प्रोपोजल से जुड़े किसी भी सवाल का जवाब नहीं देंगे.’

मीटिंग के दौरान एक शेयरहोल्डर ने सवाल किया कि अगर कोई ट्विटर खरीदता है और इसे प्राइवेट बना लेता है तो क्या होगा. हालांकि इस सवाल पर कोई चर्चा नहीं हुई.

खबर के मुताबिक ट्विटर के सबसे बड़े शेयरधारक होने के नाते मस्क भी इस बैठक में आ सकते थे, लेकिन वह इसमें शामिल नहीं हुए. मीटिंग में ये भी नहीं बताया गया कि सौदे को लेकर शेयरहोल्डर मतदान कब करेंगे.

इसके बावजूद बुधवार को ट्विटर के शेयर में उछाल देखने को मिला. बुधवार को ट्विटर का शेयर 3.9 फीसदी उछलकर 37.16 डॉलर पर बंद हुआ. इससे पहले कुछ हफ्तों में ट्विटर के शेयरों पर दबाव देखने को मिला था.

क्या है पूरा मामला ?
एलन मस्क ट्विटर खरीदने के लिए डील लॉक करने के बाद से लगातार चर्चा में हैं. 13 मई को एलन मस्क ने ट्वीट कर बताया कि ट्विटर डील फिलहाल ‘होल्ड’ पर है. इसके पीछे की वजह बताते हुए मस्क ने कहा कि उनके पास ट्विवटर के स्पैम और फेक अकाउंट्स को लेकर पूरी जानकारी नहीं है.

उनके इस ट्वीट के बाद डील के पूरा ना होने को लेकर चर्चा तेज हो गई. उस दौरान ट्विटर के शेयर में गिरावट भी देखने को मिली.

अब एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदने को लेकर रिवाज्ड प्लान का ऐलान किया है. इसके मुताबिक अब मस्क डील के लिए बैंकों से कम कर्ज लेंगे. इससे डील में इक्विटी की हिस्सेदारी पहले से काफी बढ़ गई है. इस ऐलान के बाद माना जा रहा है कि मस्क ट्विटर खरीदने को लेकर सीरियस हैं. इसी के चलते ट्विटर के शेयर में भी उछाल देखने को मिला.

वीडियो- ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग के दावे पर अखिलेश यादव ने ये क्या कह दिया?

Advertisement

Advertisement

()