इंडिया वर्सेज़ न्यूज़ीलैंड. दूसरा टेस्ट. ईडेन गार्डन्स, कोलकाता. इंडिया ने पहलेटेस्ट की ही तरह दूसरा टेस्ट भी जीत लिया. सीरीज़ 2-0 से जीत ली. और इसी के साथपाकिस्तान को टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक की पोज़ीशन से हटा कर खुद नंबर एक टीम बनगयी. फिलहाल इंडिया और पाकिस्तान के बीच जिस तरह के पोलिटिकल हालात हैं, उसमें येख़बर काफ़ी कुछ मायने रखती है. वरना रैंकिंग का क्या है, ऊपर नीचे तो चलता ही रहताहै. इस रैंकिंग में एक पेंच है. आईसीसी के नियम के हिसाब से कोई भी रैंकिंग अपडेटतब होती है जब सीरीज़ ख़त्म होती है. लेकिन यहां इंडिया के पास इतने पॉइंट हो गए हैंकि वो रैंकिंग में पहले नंबर पर पहुंच गयी है. नॉर्मल दिनों में रैंकिंग सम्बन्धीट्वीट करने के मामले में आईसीसी थोड़ा वक़्त लेती है. लेकिन कल का मैच ख़त्म होते हीआईसीसी ने ट्वीट कर दिया और इंडिया को दुनिया की नंबर वन टीम बता दिया. इससे ठीकपहले कुछ हुआ था. लगभग 32 मिनट पहले. रेडियो पाकिस्तान ने भी एक ट्वीट किया था.उसमें लिखा था कि पाकिस्तानी संसद में ये तय किया गया है कि पाकिस्तान की टेस्ट टीमजो नंबर एक टीम है, को सम्मानित किया जायेगा. इसके तुरंत बाद ही टीम इंडिया नेन्यूज़ीलैंड को हरा दिया और इंडिया नंबर वन बन गयी. इतना मसाला ट्विटर के माननीयोंके लिए काफी था. अच्छे साबुन से हाथ धोये और रेडियो पाकिस्तान पर पिल पड़े. उन्हेंबताया कि दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम पाकिस्तान की नहीं बल्कि इंडियन क्रिकेट टीमहै. ट्विटर पर इस बात से जुड़े कुछ रीऐक्शन: बंटी को भी याद किया गया. वही जिसकासाबुन स्लो था. जिसे स्कूल के दोस्तों के सामने शर्मिंदा होना पड़ा था. और यहीं बातहुई सर्जिकल स्ट्राइक के होने से ही इनकार करने वाले पाकिस्तान के नाम एक पैगाम:सार्क में अलग थलग किये जाने वाला देश पाकिस्तान: