अभी ये खबर आई थी कि एयर इंडिया दुनिया की तीसरी सबसे रद्दी एयरलाइन है. एक एविएशनकंपनी फ्लाइट स्टैट्स ने ये कहा था. इसके लिए उसने 500 अलग-अलग सोर्स से डेटा लियाथा. इसके बाद एयर इंडिया ने क्या किया कि एयरोप्लेन में छह सीटें महिलाओं के लिएरिज़र्व कर दीं. ये डिसीजन 18 जनवरी से लागू हो जाएगा. ट्विटर वाले इस पर भड़के पड़ेहैं. और इसमें महिलाएं भी शामिल हैं. ANI की एक रिपोर्ट के हिसाब से पैसेंजेर कोरिजर्वेशन के लिए अलग से भुगतान भी नहीं करना होगा. इस तरह की चीजें मेट्रो और बसमें दिखाई देती हैं कि महिलाओं औ बुजुर्गों के लिए सीटें रिज़र्व रखी जाती हैं लेकिनप्लेन में ऐसा पहली बार हो रहा है. 'द हिन्दू' के हवाले से खबर है कि एयर इंडिया कीजनरल मैनेजर मीनाक्षी मलिक ने कहा, ''एयर इंडिया के प्लेन में इकॉनमी क्लास कीतीसरी लाइन में छह सीटें महिलाओं के लिए रिज़र्व होंगी. ऐसा उनकी सेफ्टी और कम्फर्टको ध्यान में रखकर किया गया है. मलिक ने कहा, ''बहुत सी महिलाएं ऐसी होती हैं जोअकेली सफर करती हैं. इन लोगों के लिए 18 जनवरी से सीटें रिज़र्व की जाएंगी.'' लेकिनमहिलाओं के लिए सीट रिज़र्व करने को लेकर ट्विटर पर विमर्श शुरू हो गए. ये नयावर्चुअल अड्डा है जहां हर तरह का विमर्श होता है. इस डिसीजन के भी कई पहलू हो सकतेहैं और हैं भी. जैसे कईयों का कहना है कि प्लेन में कौन सा लोग खड़े होकर जाते हैंजो महिलाओं को अलग से ट्रीट किया जा रहा है. कई महिलाओं ने इस पक्ष के साथ ट्वीटकिया. एक अकाउंट से ट्वीट किया गया कि हमें रिज़र्व सीट नहीं साफ़ सुथरी सीट चाहिए.एक ने कहा कि इससे एयर इंडिया ने जेंडर स्टीरियोटाइप को और मजबूत कर दिया है. इसकेलिए धन्यवाद. नुपुर ने ट्वीट किया किया महिला होने के नाते ये मेरे लिए इंसल्ट कीचीज है. ये मॉडर्न डे का सेक्सिज्म है. एक ने इसे जेंडर इक्वलिटी को जबरदस्ती थोपनेवाला बताया. जैसा कि होता है, इसका मजाक उड़ाने भी पीछे नहीं थे. लेकिन उनका तरीकाथोड़ा फूहड़ था. एक पक्ष ये भी है कि ऐसा इसलिए किया गया होगा क्योंकि कुछ महिलाएं,महिलाओं के बगल ही बैठना पसंद करती हैं. अकेले सफर करने वाली महिलाओं के लिए ये सहीकदम हो सकता है. लेकिन ट्विटर के हिसाब से देखा जाए तो कई लोगों को ये कदम अजीब लगरहा है. ज़मीन से ये कांसेप्ट हवा में पहुंच गया है. आप इस बारे में क्या सोचते हैं,कमेंट बॉक्स में लिखिए.--------------------------------------------------------------------------------ये स्टोरी निशांत ने की है.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें फिर आगे बढ़ें. करंट वाली बंदूक मिल जाए, तो प्लेन में इन 5 लोगों सेराहत मिले