2 दिन पहले का वो किस्सा याद है. जब कन्हैया ने प्लेन से ट्वीट किया कि उनका गलादबाने की कोशिश हुई है. और जेट एयरवेज के स्टाफ ने दोषी पर कार्रवाही करने की बजायउनको ही प्लेन से उतार दिया. मामला क्या था उसको छोड़ो. सबसे खास था उसमें ट्विटरका इस्तेमाल. जब आप असल में किसी मुश्किल में हों. कोई मददगार न हो. तो ट्विटर कामका साबित हो सकता है. ट्विटर पर अक्सर झगड़े होते तो देखे ही हो. कुमार विश्वास औरचेतन भगत का केस भी याद होगा. लेकिन कई बार ये लड़ाई गालियों और हैरेसमेंट में बदलजाती है. हैरेसमेंट के केस में तुरंत रिपोर्ट करने के लिए ट्विटर ने नया फीचर लॉन्चकिया है. लेकिन ये कन्हैया वाले केस की तरह नहीं है. उससे थोड़ा अलग है.https://twitter.com/safety/status/724646130613555200 इसमें ये होगा कि लोगगालियों वाले या किसी और तरह के आपत्तिजनक ट्वीट करते हैं. तो परेशान होने वाला उनसारे ट्वीट्स को क्लब करके उसे एविडेंस की तरह पूरा एक में ही पोस्ट कर सकता है.अभी तक क्या होता था कि हैरेसमेंट कम्प्लेन फाइल करने के लिए एक एक करके ट्वीट्सचिपकाने पड़ते थे. जब तक आदमी उनको इकट्ठा करे तब तक उधर से और खेप गिर जाती थी. तोइसका हल ये अपडेटेड हैरेसमेंट रिपोर्टिंग टूल देकर निकाला है ट्विटर ने. ट्विटर काबड्डे वाला क्विज़!