The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Twitter India Ex CEO Manish Maheshwari reveals Elon musk strategy

ट्विटर के भविष्य और एलन मस्क की नीयत पर सबसे सटीक बात इस भारतीय ने कर दी है

भारत में ट्विटर के पूर्व चीफ रहे मनीष माहेश्वरी ने कहा है- 'मस्क ने पैसा कमाने के लिए ट्विटर नहीं खरीदा है, दूसरा बड़ा मकसद है'

Advertisement
Twitter India Ex CEO Manish Maheshwari on its future and Elon musk strategy
ट्विटर इंडिया के पूर्व चीफ ने बताया ट्विटर का भविष्य और मस्क की नीयत. (तस्वीरें- आजतक और ट्विटर)
pic
ज्योति जोशी
21 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 21 नवंबर 2022, 02:33 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

ट्विटर खरीदने के बाद से एलन मस्क इसमें कई बड़े बदलाव कर चुके हैं. आए दिन वो ट्वीट कर एक नई घोषणा करते हैं. इसके चलते यूजर्स के दिमाग में कई तरह के सवाल हैं. मसलन, क्या ट्विटर के कर्मचारियों को निकालना जारी रखा जाएगा, क्या तमाम सस्पेंड अकाउंट बहाल किया जाएंगे और क्या ट्विटर ही बंद हो जाएगा. इन सब सवालों का एक निचोड़ सवाल है कि आखिर सोशल मीडिया कंपनी खरीदकर एलन मस्क करना क्या चाहते हैं. अब भारत में ट्विटर के कर्ता-धर्ता रहे मनीष माहेश्वरी ने इन सवालों के जवाब दिए हैं (Twitter India Ex CEO Manish Maheshwari). वो तीन साल तक भारत में ट्विटर के चीफ रह चुके हैं.

एलन मस्क के ट्विटर पर क्या बोले पूर्व इंडिया हेड?

इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में मनीष माहेश्वरी ने ट्विटर के भविष्य से जुड़ी कई जरूरी बातें बताई हैं. मनीष के मुताबिक, ट्विटर में एक साथ हजारों की संख्या में लोगों को फायर करने से अफरा तफरी का माहौल है. लोगों को लग रहा है कि इस तरह ट्विटर जल्द ही बंद हो जाएगा. मनीष ने कहा-

Image embed

मस्क ने ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में खरीदा था. तब से वो लगातार ऐसी घोषणाएं कर रहे हैं जिनसे यूजर्स नाराज हैं और ट्विटर को नुकसान भी हो रहा है. ये पूछने पर कि मस्क चाहते क्या हैं मनीष माहेश्वरी ने कहा-

Image embed

उन्होंने आगे कहा-

Image embed

बता दें ट्विटर ने पिछले हफ्ते ही अपने बचे हुए कर्मचारियों को एक ईमेल भेजा था. उसमें कहा गया कि जो लोग कठिन वर्क कल्चर में काम नहीं कर सकते वो इस्तीफा दे दें. इसके बाद कई कर्मचारियों ने इस्तीफा देने का फैसला लिया है. कई मशहूर हस्तियों को डर है कि ट्विटर बंद हो जाएगा. मनीष का भी मानना है कि इससे ट्विटर के पूरे नेटवर्क पर नकारात्मक असर पड़ रहा है.

देखें वीडियो- ट्विटर के बुरे दिन शुरू, रोजाना हो रहा करोड़ो का घाटा!

Advertisement

Advertisement

()